उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कोपरा में अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमा का किया अनावरण

Posted On:- 2026-05-04




उपमुख्यमंत्री साव ने नगर पंचायत कोपरा के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 22 करोड़ 50 लाख रूपये की घोषणा

गरियाबंद (वीएनएस)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव ने आज नगर पंचायत कोपरा पहुंचकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया। 

इस अवसर पर वे विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री साव ने नगर पंचायत कोपरा अंतर्गत अधोसंरचना मद से विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए 75 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु संग्रहण केंद्र निर्माण के लिए 53 लाख 72 हजार रुपये की स्वीकृत राशि का भूमिपूजन भी किया गया। इसके अलावा अधोसंरचना मद से  19 लाख 99 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 13 में पूर्ण हुए अटल परिसर निर्माण कार्य का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर पंचायत कोपरा में लगभग 1 करोड़ 49 लाख 11 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा उन्होंने नगर पंचायत कोपरा के कार्यालय भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, नगरीय निकाय कोपरा के मूलभूत विकास एवं विस्तार के लिए 1 करोड़ रुपये तथा 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जल आवर्धन योजना की घोषणा की। उन्होंने नागरिकों से नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने की अपील की।

साव ने कहा कि कोपरा के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। नगर पंचायत कोपरा बहुत ही कम समय में व्यवस्थित विकास किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में अटल चौक था, जिसे अब अटल परिसर के रूप में विकसित किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के कारण ही छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हो पाया। उन्होंने बताया कि अटल जी ने छोटे राज्यों को अधिक विकास के अवसर देने की सोच के साथ छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दी। साव ने कहा कि उनके नेतृत्व और दूरदृष्टि ने प्रदेश को विकास की मजबूत दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि अटल जी के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा और उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रदेश के 192 नगरीय निकायों में से आज 190 क्रम के रूप में नगर पंचायत कोपरा में अटल परिसर का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जब वे कोपरा आए थे तो उनके द्वारा नगर पंचायत कोपरा के विकास के लिए 4 करोड़ 56 लाख रुपये दिए गए थे।

 इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि कोपरा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की स्थापना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के तहत केंद्र एवं राज्य की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी सड़क, पुल-पुलिया, शासकीय भवन एवं फोरलेन निर्माण जैसे विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजिम क्षेत्र के चहंुमुखी विकास के लिए हमारी सरकार बनने के 2 वर्ष की अल्पअवधि में 500 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य कराएं जा चुके है। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, नगर पंचायत कोपरा के अध्यक्ष रूपनारायण साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद राजिम के अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष तारिणी सेन, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद पंचायत अध्यक्ष इंद्राणी साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, अनिल चंद्राकर, आशीष शर्मा, अजय रोहरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

बस्तर के रणबांकुरों ने थामी सफलता की कमान, ज्ञानगुड़ी में अग्निवीर भ...

बस्तर के युवाओं के रगों में दौड़ते देश सेवा के जज्बे को अब सही दिशा और सटीक मार्गदर्शन मिल गया है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर बनकर मातृभूमि की रक्ष...


thumb

’सुशासन तिहार 2026 5 मई से जिलास्तरीय शिविर, अधिकारियों की उपस्थिति...

जिले में सुशासन तिहार-2026 के तहत जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 5 मई से जिलास्तरीय ...


thumb

बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी : राज्यप...

छतीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ बन चुका है, ऐसे में यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और ...


thumb

प्राकृतिक संसाधनों के साथ समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति और पर्यटन की...

शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर की पवित्र भूमि में आयोजित इस कार्य...


thumb

प्राकृतिक संसाधनों के साथ समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति और पर्यटन की...

शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर की पवित्र भूमि में आयोजित इस कार्य...


thumb

मेहनत, नवाचार और सुशासन का संबल : मछली पालन से दंतेवाड़ा के राजू रा...

जिले के दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कँवलनार के कृषक राजू राम भवानी आज ग्रामीण आजीविका के एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरे हैं। वर्ष 2023 से उन्...