मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का भावुक पल, नन्हीं मानविका को गोद में उठाया, चश्मा पहनाकर बढ़ाया हौसला

Posted On:- 2026-05-04




भैंसामुड़ा में 4 वर्षीय बच्ची से किया आत्मीय संवाद, “डॉक्टर बनना है” सुनकर मुस्कुराए मुख्यमंत्री

जशपुरनगर (वीएनएस)। जिला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक बेहद भावुक और आत्मीय दृश्य ग्राम भैंसामुडा में देखने को मिला। जिसने उपस्थित लोगों का दिल छू लिया। उन्होंने 4 वर्षीय नन्हीं बच्ची मानविका चौहान से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल उसे स्नेह से गोद में उठाया, बल्कि उसे अपनेपन से चश्मा पहनाकर उसका हौसला भी बढ़ाया।

मानविका अपनी माता दीपांजलि चौहान के साथ मुख्यमंत्री को देखने के लिए उत्साहित होकर पहुंची थी। जैसे ही मुख्यमंत्री की नजर उस नन्हीं बच्ची पर पड़ी, वे उसके पास पहुंचे और प्यार से उसे गोद में उठा लिया। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए उससे बातचीत की, जिस पर बच्ची ने तुतलाते हुए कहा कि वह “डॉक्टर बनना चाहती है।” यह सुनकर मुख्यमंत्री भावुक हो उठे और उन्होंने उसे स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री ने उनके पास रखे चश्मे को निकालकर बड़े ही प्यार से मानविका को पहनाया और उसे पुचकारते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आत्मीय क्षण ने वहां उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। मानविका की माता दीपांजलि चौहान ने बताया कि उनकी बेटी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बेहद उत्साहित थी और उन्हें देखकर बहुत खुश हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया। यह घटना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरल, संवेदनशील और जनसरोकार से जुड़े व्यक्तित्व को दर्शाती है। नन्हीं बच्ची के साथ बिताया गया यह पल न केवल मानवीय संवेदना का उदाहरण बना, बल्कि वहां मौजूद हर व्यक्ति के लिए एक यादगार क्षण बन गया।




Related News
thumb

बस्तर के रणबांकुरों ने थामी सफलता की कमान, ज्ञानगुड़ी में अग्निवीर भ...

बस्तर के युवाओं के रगों में दौड़ते देश सेवा के जज्बे को अब सही दिशा और सटीक मार्गदर्शन मिल गया है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर बनकर मातृभूमि की रक्ष...


thumb

’सुशासन तिहार 2026 5 मई से जिलास्तरीय शिविर, अधिकारियों की उपस्थिति...

जिले में सुशासन तिहार-2026 के तहत जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 5 मई से जिलास्तरीय ...


thumb

बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी : राज्यप...

छतीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ बन चुका है, ऐसे में यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और ...


thumb

प्राकृतिक संसाधनों के साथ समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति और पर्यटन की...

शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर की पवित्र भूमि में आयोजित इस कार्य...


thumb

प्राकृतिक संसाधनों के साथ समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति और पर्यटन की...

शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर की पवित्र भूमि में आयोजित इस कार्य...


thumb

मेहनत, नवाचार और सुशासन का संबल : मछली पालन से दंतेवाड़ा के राजू रा...

जिले के दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कँवलनार के कृषक राजू राम भवानी आज ग्रामीण आजीविका के एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरे हैं। वर्ष 2023 से उन्...