बैठक में सुरक्षा नियमों के पालन नही करने पर कारखाना प्रबंधनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी

Posted On:- 2026-05-03




रायपुर(वीएनएस)।मेसर्स न्यूवोको विस्टास कार्पोरेशन लिमिटेड (आरसमेटा सीमेंट प्लाट), गोपाल नगर जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.) में जिला जांजगीर चांपा एवं जिला सक्ती के कारखाना प्रबंधकों एवं सुरक्षा अधिकारियों की बैठक कल 2 मई को 11 बजे आयोजित किया गया। बैठक का आयोजन श्री मनीष श्रीवास्तव प्रभारी संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा छ.ग. की अध्यक्षता में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जांजगीर चांपा द्वारा किया गया। उक्त बैठक में जिला जांजगीर चापां एवं जिला सक्ती के वृहद कारखाने न्यूवोको विस्टास कार्पो. लि., अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, जे.एस.डब्ल्यू. महानदी पावर कंपनी लि., प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, महेन्द्रा पावर प्रा.लि., डी.बी.पावर लि., आर.के.एम. पावरजेन प्रा.लि., वेदान्ता लिमिटेड, शान्ति जीडी इस्पात एंड पावर प्रा.लिमि., साई लीलागर पावर जनरेशन लिमि., एम.वी.के. इंडस्ट्रीज, श्री श्याम वेयर हाउसिंग एंड पावर प्रा.लि. एवं छत्तीसगढ़ स्टील एंड पावर लिमिटेड के कारखाना प्रबंधक एवं सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। मेसर्स न्यूवोको विस्टास कार्पो. लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी द्वारा कारखानो में श्रमिको को दिये जाने वाले सुरक्षा प्रशिक्षण के संबंध में प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत किया।

बैठक में श्री मनीष श्रीवास्तव प्रभारी संचालक, द्वारा कारखानो में दुर्घटनाओं की रोकथाम विषयक जानकारी दी गयी एवं कारखानों में श्रमिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था जैसे प्रशिक्षण, सुपरविजन, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, प्लांट एवं मशीनरी की सुरक्षित व्यवस्था, अग्नि अन्य आपात स्थिति में बचाव हेतु माकड्रिल किये जाने एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था मेंनटेन रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। पर्याप्त एवं गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण दिये जाने के बाद ही श्रमिकों को खतरनाक कार्यो पर नियोजित करने के संबंध में सख्त निर्देश दिये गये । कारखानों को सेफ्टी कमिटी की बैठक नियमित व प्रभावी रुप से किये जाने, सेफ़्टी आडिट कराने हेतु निर्देशित किया गया । सुरक्षा नियमों के पालन नही     करने पर कारखाना प्रबंधनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी। श्री अश्वनी पटेल सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जांजगीर चांपा, द्वारा कारखानों से उपस्थित प्रतिनिधियों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी साझा करते हुए दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन तथा सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया। 



Related News
thumb

राधा कृष्ण मंदिर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्...

आज रायगढ़ स्थित राधा कृष्ण मंदिर में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधि-विधान से पूजा-...


thumb

रायगढ़ में पहाड़ मंदिर समिति की बैठक में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी...

बैठक के दौरान मंदिर के विकास, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वित्त मंत्री श्री...


thumb

चिल्फी और सरोधा दादर की प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुए वन मंत्री क...

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा संचालित बैगा एथनिक रिजॉर्ट (सरोधा दादर) में प्रवास के दौरान राज्य के उभरते पर...


thumb

उप मुख्यमंत्री शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय...

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मं...


thumb

गोद में उठाया, चश्मा पहनाया:भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्म...

सुशासन तिहार के दौरान जशपुर जिले के ग्राम भैंसामुड़ा में एक ऐसा आत्मीय और भावुक क्षण सामने आया, जिसने वहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति के मन को गहराई से...