चंचल साहू ने 12वीं में 86.2% अंक लाकर बढ़ाया गांव का मान

Posted On:- 2026-05-02




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में ग्राम नगरदा की छात्रा चंचल साहू ने 86.2 प्रतिशत अंक हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चंचल, राजीव कुमार साहू की पुत्री हैं और डीपीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय नगरदा की छात्रा हैं।

चंचल की इस सफलता पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जनसेवक अनिल गजेंद्र श्रीवास ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी कहा कि परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव न लें, बल्कि अपनी कमियों को समझकर मेहनत और लगन से आगे बढ़ें। उनका कहना था कि निरंतर प्रयास से सफलता जरूर मिलती है।



Related News
thumb

रायपुर में लिफ्ट सुरक्षा पर सवाल, एक और घटना में आईएएस अफसर की पत्न...

राजधानी में बहुमंजिला इमारतों की लिफ्ट सुरक्षा को लेकर लापरवाही लगातार सामने आ रही है। वीआईपी रोड स्थित करेंसी टॉवर की घटना के बाद अब फाफाडीह के पि...


thumb

झुमरपाली-भटगांव में रामनामी बड़े भजन मेला स्थल का भूमिपूजन

बिलाईगढ़ क्षेत्र के झुमरपाली-भटगांव में आगामी रामनामी, बड़े भजन मेला की तैयारी शुरू हो गई हैं।


thumb

मजदूर दिवस पर मेकाहारा में रक्तदान शिविर, दवा प्रतिनिधियों ने बढ़-च...

मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एम्पलाइज यूनियन (सीजीएसपीईयू) रायपुर इकाई के आह्वान पर प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा स्थित मॉड...


thumb

मजदूरो के लिए नहीं पूंजी पतियों के लिए काम कर रही बीजेपी सरकार : भू...

1 मई मजदूर दिवस पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित बोरे बासी तिहार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहि...


thumb

e-KYC के नाम पर महतारियों को परेशान करना सरकार को पड़ेगा भारी : सौर...

महतारी वंदन योजना के तहत अनिवार्य ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। दुर्ग सहित कई जिलों में कांग्रेस...