नई दिल्ली (वीएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, " बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। इसी पवित्र दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की युगांतरकारी घटनाएँ घटित हुई। उनके द्वारा दिए गए करुणा, अहिंसा, शांति और ज्ञान के शाश्वत संदेश सदैव समस्त मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। आज के समय में, जब विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, भगवान बुद्ध के विचार हमें शांति, सहिष्णुता और आपसी सद्भाव की दिशा में चलने के लिए प्रेरित करते हैं।"
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,"आइए, इस शुभ अवसर पर हम उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें और एक शांतिपूर्ण, समावेशी तथा न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।"
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण पूरे बिहार में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था और पूरे ...
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रिंग का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने 349 किलो कोकीन जब्त की है, जिसक...
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें फर्जी दस्तावेज और मानहानि से जुड़े एक मामले में अग्रिम जमानत देने का...
मजदूर दिवस पर आयोजित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में उस समय जबरदस्त हंगामा हो गया, जब विपक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर सदन में आने का ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की शाश्वत प्रासंगिकता ए...