पुलिस उपायुक्त ने किया खमतराई थाना का औचक निरीक्षण

Posted On:- 2026-04-30




गश्त बढ़ाने और लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

रायपुर (वीएनएस)। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने 29 अप्रैल को थाना खमतराई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, अभिलेख, अपराध रजिस्टर, लंबित प्रकरणों और स्टाफ की कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के संधारण पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस उपायुक्त ने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और गंभीर प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही मालखाना में रखी जब्त सामग्री के रख-रखाव और सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई।

उन्होंने वारंटियों की तामिली तेज करने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने और सम्मन-वारंट की प्रभावी तामिली सुनिश्चित करने को कहा। कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

महिला और बाल सुरक्षा के मामलों में संवेदनशीलता बरतने तथा साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में ग्रीन बेल्ट विकसित करने और लंबे समय से थाने में खड़े जब्त वाहनों के विधिसम्मत निराकरण के निर्देश दिए गए।

इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस उपायुक्त ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को टीमवर्क के साथ बेहतर कार्य करने और आमजन से संवाद मजबूत रखने के लिए प्रेरित किया।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना : 13 हजार उपभोक्ताओं को 1...

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना कबीरधाम जिले के आम नागरिकों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और किसानों ...



thumb

बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी के ठिकानों पर ईडी का छापा, शराब घोटाल...

बिलासपुर में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रमुख सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और प्रतिष्ठानों पर ए...


thumb

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

रायपुर के सड्डू इलाके से गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप...


thumb

टीआई-एसआई समेत 14 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

​गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एसपी मनोज खेलारी ने 14 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। जारी आदेश में 5 टीआई (निरीक्षक), 2 सब इंस्पेक्...