राज्यपाल ने कॉलेज छात्राओं से की चर्चा, सफलता के लिए दिया मार्गदर्शन

Posted On:- 2026-04-29




रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल रमेन डेका बुधवार को लोकभवन में संत गोविंद राम शदाणी शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर की छात्राओं से रूबरू हुए। उन्होंने शैक्षणिक विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन दिया और उनके प्रश्नों का उचित समाधान किया। 

लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल डेका ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों के लिए अनुशासन सबसे जरूरी है। उसके बिना सफलता नहीं मिलती है। जीवन को पूर्ण करने के लिए योजना पूर्वक कार्य करना चाहिए। अच्छी योजना से जीवन भी अच्छा होगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम भी करना होगा। मानवीय गुणों का होना भी आवश्यक है और शिक्षा से ही इन गुणों का विकास होता है। राज्यपाल ने कहा कि अपनी खुशी अपने अंदर होती है। दूसरों से तुलना कर दुखी ना रहे बल्कि जो अपने पास उपलब्ध है उससे संतुष्ट रहिए।

राज्यपाल ने कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाओं का सर्वोच्च स्थान है। उन्हांेने नारी की तुलना पानी से करते हुए कहा कि पानी के बिना जीवन असंभव है, उसी तरह नारी के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। 

चर्चा के दौरान छात्राओं ने राज्यपाल से तनाव को सकारात्मक ऊर्जा में कैसे बदलंे, सोशल मीडिया से दूरी बनाने के लिए क्या प्रयास करना चाहिए, कौशल एवं प्रशिक्षण का महत्व, देश व प्रदेश के विकास में किस तरह योगदान दे सकते है, नारी सशक्तिकरण, उनके स्कूल एवं कॉलेज के जीवन की कोई प्रेरक घटना और छत्तीसगढ़ में उनकों सर्वाधिक क्या पसंद आया जैसे रोचक प्रश्न पूछे। 

क्षेत्रीय विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी छात्राओं के प्रश्नों का समाधान कर मार्गदर्शन दिया। 

कार्यक्रम में स्वागत भाषण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उषा अग्रवाल ने दिया। राज्यपाल डेका ने छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित थी।



Related News
thumb

कवर्धा की रिया ने 10वीं बोर्ड में हासिल किए 98%, प्रदेश में पाया दू...

कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। कक्षा दसवीं की मेरिट लिस्ट में कवर्धा के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रे...


thumb

सैकड़ों ट्रेवल्स एजेंट्स में रायपुर के नवकार कम्युनिकेशन को गोल्डन ए...

रायपुर के हयात होटल में अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल्स कम्पनी ट्रैव क्लेन द्वारा एवार्ड व प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें छत्तीसगढ़ की सौ से ज्या...


thumb

राज्यपाल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को...

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों में सफलता हासिल करने वाले सभी विद...


thumb

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ बनीं भरोसे की मजबूत कड़ी

राज्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ जरूरतमंद वर्ग के लिए सशक्त सहारा बनकर उभर रही हैं।


thumb

रामलला दर्शन के लिए दुर्ग संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में संचालित ‘रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत राजनांदगांव और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आज भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संग...