संजय दत्त को पहली बार में ही पसंद आई 'आखरी सवाल' की कहानी: अभिजीत वारंग

Posted On:- 2026-04-29




मुंबई (वीएनएस)। संजय दत्त स्टारर 'आखरी सवाल' सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से राह देख रहे हैं। इसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी चर्चा थी और फिर मेकर्स ने हनुमान जयंती पर फिल्म का टीज़र रिलीज किया, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास की ऐसी झलक दिखाई गई जो पहले कभी नहीं देखी गई थी। जहाँ हर कोई फिल्म का इंतज़ार कर रहा है, वहीं डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग ने 'आखरी सवाल' की स्क्रिप्ट सुनने के बाद संजय दत्त के रिएक्शन के बारे में बताया है।

'आखरी सवाल' की स्क्रिप्ट पर संजय दत्त के रिएक्शन को साझा करते हुए डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग ने कहा, “जब संजय ने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी, तो वो तुरंत इससे जुड़ गए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि भारतीय इतिहास का वो अनकहा अध्याय है जिसे बताया जाना बहुत जरूरी है। उनका मानना था कि यह कहानी हमारे देश की उन सबसे महत्वपूर्ण कहानियों में से एक है जिसे अब तक पूरी तरह से एक्सप्लोर नहीं किया गया है।”

'आखरी सवाल' का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। निखिल नंदा द्वारा पेश की गई इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।



Related News
thumb

साई पल्लवी ने साझा किया ‘एक दिन’ का अनुभव, आमिर खान और टीम को कहा श...

साई पल्लवी ने एक दिन में काम करने के अपने अनुभव को बेहद खास और भावुक बताया है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने आमिर खान और पूरी टीम का दिल से...


thumb

भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट, मई में शुरू होगी गाने की...

भारतीय सिनेमा के सबसे दिग्गज निर्देशकों में से एक, संजय लीला भंसाली, अपने अब तक के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं


thumb

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का बड़ा धमाका! इस दिन रिलीज होगी 'बंदर'...

'बंदर' के मेकर्स ने अब आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 5 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैय...


thumb

‘कयामत...’ से ‘एक दिन’ तक: आमिर-मंसूर की जोड़ी फिर साथ, 29 को होगा ...

आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'एक दिन' धीरे-धीरे दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर रही है।


thumb

उर्वशी रौतेला ने 1000 करोड़ के बड़े बजट वाली फिल्म के लिए डबिंग शुर...

ग्लोबल सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने 1000 करोड़ के बड़े बजट वाली फिल्म के लिए डबिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उर्वशी रौतेला के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार...