किन लोगों को नहीं पीना चाहिए मेथी दाने का पानी?

Posted On:- 2026-04-27




क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर मेथी दाने का पानी भी कुछ लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है? वजन घटाने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने और गट हेल्थ को सुधारने तक मेथी दाने के पानी को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लेकिन फिर भी अगर आप सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको मेथी दाने के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स

अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और बीपी की दवाई खाते हैं, तो आपको मेथी दाने के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेथी दाने का पानी पीने की वजह से पेशेंट का बीपी एकदम से कम हो सकता है, जिसके कारण चक्कर, थकान और बेहोशी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सावधान हो जाएं प्रेग्नेंट महिलाएं

अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको मेथी दाने का पानी पीने से बचना चाहिए। डिलीवरी के बाद भी एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही मेथी दाने का पानी पीना चाहिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपको प्रेग्नेंसी के दौरान, डिलीवरी में और फिर डिलीवरी के बाद भी कॉम्प्लिकेशन्स का सामना करना पड़ सकता है।

लो ब्लड शुगर वाले पेशेंट्स

क्या आपका ब्लड शुगर लेवल अक्सर लो रहता है? अगर हां, तो मेथी दाने का पानी पीने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, मेथी दाने का पानी हाई ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने में मददगार साबित हो सकता है। यही वजह है कि अगर आपका ब्लड शुगर लेवल पहले से ही लो है, तो मेथी दाने का पानी पीने के बाद आपका ब्लड शुगर लेवल और लो हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)



Related News
thumb

सुबह वॉक करने से पहले इन ज़रूरी बातों का रखें खास ध्यान

सुबह के समय वॉक करने से दिनभर ताजगी का अनुभव होता है। सुबह की वॉक सिर्फ शारीरिक सेहत ही नहीं बल्कि मानसिक सेहत के लिहाज़ से भी बेहद फायदेमंद है। इसल...


thumb

शरीर को कमजोर बना सकती है प्रोटीन की कमी

अगर आपके शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी पैदा हो जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आपके शरीर पर हमला बोल सकती हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स...


thumb

इम्यूनिटी बढ़ाने सबसे जरूरी है विटामिन सी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन से भरपूर आहार लेना जरूरी है। अगर किसी एक विटामिन की कमी हो जाए तो इससे पूरी बॉडी पर असर पड़ता है। धीरे-धीरे रोग ...


thumb

प्याज में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

सब्जी बनाने में हम सभी रोजाना प्याज का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर घरों में प्याज लहसुन का इस्तेमाल होता है। खाने में प्याज न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है...


thumb

सेहत के लिए फायदेमंद कच्चा लहसुन

कच्चे लहसुन की मदद से न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाया जा सकता है बल्कि आपकी सेहत को भी काफी हद तक सुधारा जा सकता है। सही मात्रा में और सही तरीके से ...