धमतरी (वीएनएस)। जिले के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 24 अप्रैल से प्रारंभ हुए दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के पहले दिन छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं आज दूसरे दिन कार्यक्रम और अधिक आकर्षक एवं ऊर्जावान रूप में सम्पन्न होगा । महाविद्यालय परिसर सांस्कृतिक गतिविधियों, नवाचारों और युवा प्रतिभाओं से सराबोर नजर आया।
पहले दिन आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों ने विद्यार्थियों को सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। एआई वर्कशॉप, वीडियो एडिटिंग एवं ब्ंदअं वर्कशॉप में जिले के यूट्यूबर, ब्लॉगर, सोशल मीडिया क्रिएटर और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक तकनीकों की बारीकियां सीखीं। विशेषज्ञों द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सफलता प्राप्त करने के व्यावहारिक गुर साझा किए गए, जिससे युवाओं को स्वरोजगार एवं नवाचार के नए आयाम समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक संध्या” रही, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। धमतरी की उभरती लोककला गायिका आरू साहू ने करमा, सुवा, ददरिया और पंडवानी जैसे पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सशक्त आवाज और प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को जीवंत कर दिया। इसके साथ ही रॉक बैंड धमतरी, “द गोल्डन स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा” राजिम तथा “आवाज क्रांति बैंड” ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से युवाओं और संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि “युवा फेस्ट जैसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ ही उन्हें नई दिशा देने का कार्य करते हैं। आज के दौर में तकनीक और रचनात्मकता का समन्वय अत्यंत आवश्यक है, और इस प्रकार के आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं।” उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को निरंतर विकसित करने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की ।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” ने न केवल युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें सीखने, नवाचार करने और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का सशक्त अवसर भी प्रदान किया।
नारायणपुर जिले के दूरस्थ ब्रेहबेड़ा गांव की 2 वर्षीय पारूल दुग्गा अब फिर से मुस्कुरा रही है। कुछ समय पहले तक यह नन्हीं बच्ची जल्दी थक जाती थी, सामा...
प्रदेश के किसान शासन की योजनाओं का लाभ लेकर और आधुनिक खेती किसानी की तकनीकों को अपनाकर अपनी आमदानी में इजाफा कर रहे हैं।
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से न केवल बिजली बिल से राहत मिल रही है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी भागीदारी का अवसर दे रहा है।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा भाभा अटामिक रिसर्च सेंटर ट्रॉम्बे (मुंबई) के सहयोग से विकसित धान की छह उन्नत म्यूटेंट किस्मों का कृषि...
खाद्य सुरक्षा टीम ने भाटापारा एवं दामाखेड़ा में जांच अभियान चलाया। दामाखेड़ा में साहू होटल एवं स्वीट्स में खाद्य पदार्थ ढंककर नही रखने व फ्रिज में ग...
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। सरगुज...