बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 पर बड़ा फोकस : कलेक्टर, सीईओ ने पटवारी और सचिवों को दिए सख्त निर्देश

Posted On:- 2026-04-23




बीजापुर (वीएनएस)। जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के समस्त पटवारी एवं ग्राम सचिव उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने दोनों योजनाओं के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की सुविधाएं पहुंचाना है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियद नेल्लानार 2.0 के अंतर्गत शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए सभी पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सर्वे कार्य को गंभीरता से लेने और समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सर्वे के दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। कलेक्टर एवं सीईओ ने सभी पटवारी और सचिवों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने, नियमित मॉनिटरिंग करने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर योजनाओं को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने विभागों से जुड़ी जानकारी साझा की और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।




Related News
thumb

100 से ज्यादा पटवारियों का तबादला

जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। कलेक्टर ने एक साथ 100 से अधिक कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी आदेश में पटवारियों ...


thumb

राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण ...

राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को लोकभवन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कोसा साड़ी, शाल और गमछा का अवलोकन किया तथा राज्य के हाथकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय ...


thumb

खाया-पिया और पैसे नहीं दिया, सरकारी दफ्तरों पर कुर्की की नौबत...

बकाया भुगतान के एक पुराने मामले ने प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया, जब न्यायालय के आदेश के बाद सरकारी कार्यालयों की कुर्की की कार्रवाई शुरू करनी पड...


thumb

आंगनबाड़ियों का समय बदला, अब प्रातः 7 से 11 बजे तक होंगे संचालित

राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए त्वरित...


thumb

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय समिति में शामिल हुए विधायक...

भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रिकेश सेन के नाम एक और बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ी है।


thumb

बीजापुर में बहिष्कार या दबाव डालने की नोटंकी...

जिला मुख्यालय में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य सभा उस समय विवादों में घिर गई, जब अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस घट...