बीजापुर (वीएनएस)। भोपालपट्टनम ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र पामगल के आश्रित ग्राम मेन्ट्टुपल्ली में आज 23 अप्रैल 2026 को मीजल्स-रूबेला (खसरा-रूबेला) बीमारी को लेकर व्यापक सर्वे अभियान चलाया गया। इस सर्वे में RBSK टीम एवं फील्ड कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
सर्वे के दौरान टीम ने गांव के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और संभावित लक्षणों की गहन जांच की। जांच के क्रम में तीन बच्चों में मीजल्स-रूबेला के संदिग्ध लक्षण पाए गए, जिनके सैंपल लेकर आगे की जांच हेतु भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि सर्वे का उद्देश्य समय रहते बीमारी की पहचान कर रोकथाम सुनिश्चित करना है। टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बच्चों के टीकाकरण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील भी की। इस अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से ही संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। कलेक्टर ने एक साथ 100 से अधिक कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी आदेश में पटवारियों ...
राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को लोकभवन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कोसा साड़ी, शाल और गमछा का अवलोकन किया तथा राज्य के हाथकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय ...
बकाया भुगतान के एक पुराने मामले ने प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया, जब न्यायालय के आदेश के बाद सरकारी कार्यालयों की कुर्की की कार्रवाई शुरू करनी पड...
राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए त्वरित...
भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रिकेश सेन के नाम एक और बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ी है।
जिला मुख्यालय में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य सभा उस समय विवादों में घिर गई, जब अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस घट...