ड्रमंडगंज घाटी में भीषण हादसा: 12 की मौत, आग में जिंदा जले लोग

Posted On:- 2026-04-23




मिर्ज़ापुर (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने दिल दहला दिया। ट्रक, ट्रेलर, स्विफ्ट कार और बोलेरो की टक्कर के बाद लगी आग में दो मासूम बच्चों समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद वाहनों में सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे। कुछ ही क्षणों में तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी और बोलेरो देखते ही देखते आग का गोला बन गई। आग इतनी भीषण थी कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार, घाटी में गिट्टी से भरा ट्रेलर नीचे उतर रहा था। उसके पीछे स्विफ्ट कार, फिर दाल से भरा ट्रक और सबसे पीछे बोलेरो चल रही थी। इसी दौरान ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और उसने स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार आगे ट्रेलर से जा भिड़ी, जबकि पीछे से आ रही बोलेरो भी ट्रक से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

हादसे में बोलेरो सवार नौ लोग जिंदा जल गए। इसके अलावा स्विफ्ट कार चालक और ट्रक के खलासी की भी मौके पर मौत हो गई। घायल ट्रक चालक अजीज खान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई।

गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान जब शव बाहर निकाले गए, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। कई शव बुरी तरह जल चुके थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रक का ब्रेक फेल होना सामने आया है। फिलहाल सभी शवों की शिनाख्त की जा रही है और मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



Related News
thumb

कांग्रेस सांसद तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान पर लगे आरोपों पर ...

कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लग रहे आरोपों को लेकर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।


thumb

धोखाधड़ी के आरोपी आलोक कुमार को प्रत्यर्पित कर देश लेकर आई सीबीआई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को हरियाणा में धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे मामलों में वांछित आरोपी आलोक कुमार उर्फ यशपाल सिंह को संयुक्त अरब अमीरात (यूए...


thumb

इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला ने किया भारत का दौरा

इक्वाडोर की विदेश और मानव गतिशीलता मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो ने विदेश मामलों के उप मंत्री, राजदूत अलेजांद्रो डावालोस के साथ भारत की दो-दिवस...


thumb

टुडे चाणक्य के पोल में बीजेपी को बंगाल में 192 सीटें मिलने का अनुमान

ये आंकड़े बीजेपी के पक्ष में समर्थन के मज़बूत एकीकरण की ओर इशारा करते हैं, जो मतदाताओं की पसंद में एक निर्णायक बदलाव का संकेत है। बहुमत का आंकड़ा 1...


thumb

अहमदाबाद में डीपफेक वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का लोन

साइबर अपराधियों ने अहमदाबाद में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल कर बैंकिंग सुरक्षा में एक नई सेंध लगाई है, जहाँ एक कारोबारी का नकली वीडियो बनाकर उस...


thumb

जबलपुर क्रूज़ हादसा | लाइफ जैकेट नहीं पहनी,सुरक्षा नियमों की धज्जिय...

बरगी बांध में गुरुवार को हुआ क्रूज़ हादसा अब केवल एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि प्रशासन और ऑपरेटरों की 'आपराधिक लापरवाही' का मामला बनता जा रहा है। ...