रायपुर (वीएनएस)। विश्व पृथ्वी दिवस पर खैरागढ़ की मनोहर गौशाला ने पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया। गौशाला पिछले 12 वर्षों से तालाब और जंगल निर्माण कर धरती को बचाने की अनूठी पहल कर रही है। यहां गौसेवा के साथ प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और जैविक उत्पादों के जरिए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का काम भी हो रहा है। गौशाला का कहना है कि धरती को बचाना केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है।
मनोहर गौशाला ने पर्यावरण संरक्षण को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाया है। यहां पिछले एक दशक से अधिक समय में तालाब निर्माण और हरित क्षेत्र विकसित कर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया गया है। गौशाला में तैयार किए गए “फसल अमृत” और “मनोहर ऑर्गेनिक गोल्ड” जैसे उत्पाद खेती को रसायन मुक्त बनाने में मदद कर रहे हैं। संस्था का फोकस सिर्फ गौसेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि जल बचाने, पेड़ लगाने और किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। गौशाला के सदस्य इसे सेवा नहीं, बल्कि धरती के प्रति कर्तव्य मानते हैं।
धरती और किसान दोनों को फायदा
मनोहर गौशाला की पहल से आसपास के क्षेत्रों में खेती का तरीका बदल रहा है। किसान धीरे-धीरे रासायनिक खाद छोड़कर जैविक विकल्प अपना रहे हैं। तालाब और हरित क्षेत्र से जल स्तर में सुधार और तापमान संतुलन में भी मदद मिल रही है। इससे खेती की लागत घट रही है और मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर हो रही है। यह मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक व्यवहारिक उदाहरण बन रहा है।
आप भी ऐसे जुड़ सकते हैं अभियान से
पृथ्वी दिवस पर गौशाला ने लोगों से छोटे-छोटे कदम उठाने की अपील की है। हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पेड़ लगाए, पानी बचाए और जैविक उत्पादों को अपनाए। घरों में किचन वेस्ट से खाद बनाना भी एक आसान शुरुआत हो सकती है। गौ आधारित जीवनशैली और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण बनाया जा सकता है।
गर्मी अभी शुरू ही हुई है और राजधानी में पेयजल संकट गहरा गया है। रायपुर के अधिकांश इलाकों में नल सूख गए हैं, और टैंकर्स की दौड़ शुरू हो गई है
श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दि...
स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधु...
राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25...
छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपु...
प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजन...