डीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, मरीजों से ली सुविधाओं की जानकारी

Posted On:- 2026-04-23




बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिले के डीएम डॉ. संजय कन्नौजे ने नगर पंचायत भटगांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों की सुविधा में कमी  सहित प्रसूति वार्ड और दवाओं की आवश्यकता की जानकारी ली साथ ही साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  की विस्तार को भी लेकर जायजा लिया। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, नर्स सहित स्टॉप की कमी और स्टॉफ क्वाटर की आवश्यकता पर उन्होंने  मीडिया को बताया  कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की विस्तार को लेकर, डीएमएफ फंड से 25 लाख की स्वीकृति दी है। जल्द ही टेंडर के बाद कार्य शुरू  किए जायेंगे। 

उन्होंने कहाकि स्टॉफ ,नर्स की कमी नवीन जिला होने के कारण हो रही है, एनएचएम भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही नर्स की समस्या भी समाप्त हो जायेगा । उन्होंने ए भी बताया कि भटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हर माह  लगभग 15 से 16 प्रसूति महिलाओं की जचकी की जा रही है। लिहाजा आगे स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए  आवश्यकतानुसार सुविधा मुहैया कराया जायेगा।

निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तमाम अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद था।



Related News
thumb

किसी भी कानूनी लड़ाई में स्वयं को कमजोर न समझें : न्यायाधीश हिमांशु...

श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दि...


thumb

100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान

स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधु...


thumb

राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस पर जनजागरण अभियान

राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25...


thumb

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख, पढ़ाई के साथ मिला ...

छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपु...


thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुआ सिधमा का सफर

प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजन...


thumb

कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं क...

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर जितेंद्र यादव...