बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत चिचोली में रात्रिकालीन जन चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां जिले भर के तमाम अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण शामिल हुए।
बतादें कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार सहित राज्य सरकार की तमाम छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम स्तर के लोंगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया। जिले के कलेक्टर संजय कन्नौजे ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को केंद्र सरकार सहित राज्य सरकार की योजनाओं को बताया। साथ ही उन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा या नही ग्रामीणों से पूछा।
वहीं कलेक्टर के पूछने पर कुछ ग्रामीणों ने भी एक-एक कर अपनी समस्या कलेक्टर के सामने रखा। जहां कलेक्टर ने तत्काल मौके पर निराकरण करने अधिकारी को निर्देश दिए। वहीं कुछ ग्रामीणों ने पीएम आवास सहित महतारी वंदन योजना और किसान सम्माननिधि योजना का लाभ मिलने की बात कही । हालाँकि कुछ ग्रामीणों ने रेत खनन हेतु बड़ी गाड़ियों की आवाजाही से सड़क खराब होने की शिकायत की तो विद्युत लो वोल्टेज से परेशान होने सहित विद्युत पोल लगवाने की भी शिकायत दी। जिस पर तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को समस्या सुलझाने कहा। महतारी वंदन योजना के पात्र महिलाओं को kyc कराने की सलाह दी और कहाकि kyc हेतु सीएससी सेंटरों में निःशुल्क किया जा रहा है। सीएससी सेंटर द्वारा पैसों की मांग की जाने पर उनका शिकायत करने को भी कहा गया।
गर्मी अभी शुरू ही हुई है और राजधानी में पेयजल संकट गहरा गया है। रायपुर के अधिकांश इलाकों में नल सूख गए हैं, और टैंकर्स की दौड़ शुरू हो गई है
श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दि...
स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधु...
राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25...
छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपु...
प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजन...