मोहला (वीएनएस)। रोजगार पंजीयन प्रणाली को डिजिटल और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव ने अहम सूचना जारी की है। इसके तहत सभी पंजीकृत आवेदकों के लिए अपने रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक कराना अब अनिवार्य कर दिया गया है।
वर्ष 2024 के पूर्व पंजीयनधारी आवेदकों को अपने रोजगार पंजीयन में आधार लिंक कराना होगा। इसके लिए आवेदक मोबाइल के प्ले स्टोर पर उपलब्ध CHHATTISGARH ROJGAR APP, या वेबसाइट erojgar.cg.gov.in के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी ऑनलाइन सुविधा केंद्र के जरिए भी आधार लिंक कराया जा सकता है। यह कार्य आगामी एक माह के भीतर पूर्ण करना अनिवार्य होगा।
अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था से रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़े आवेदकों को आवश्यक जानकारी समय पर प्राप्त करने में सुविधा होगी। इस संबंध में यह भी स्पष्ट किया गया है कि रोजगार पंजीयन कार्ड पर अब अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, जो आवेदक नया पंजीयन, अतिरिक्त योग्यता जोड़ना या नवीनीकरण कराना चाहते हैं, वे भी इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में संपर्क किया जा सकता है या दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई केवाईसी प्रक्रिया में अनाधिकृत शुल्क वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर रोहित व्यास ने सख्त कार्रवाई श...
जिले में एक सप्ताह के भीतर 5 पशुओं की मौत एवं कई मवेशियों के बीमार होने की शिकायत मिलने के संबंध में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने जानकारी देते...
कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि क...
जशपुर के भागलपुर रोड स्थित डे-केयर सेंटर सियान गुड़ी वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित एक आदर्श केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। जहां उन्हें एक ही छ...
पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने अपील करते हुए कहा कि “सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहन ना सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि अपने...
जल संरक्षण और संवर्धन बढ़ावा देने के लिए जल संचय जन भागीदारी के तहत जनपद पंचायत कुनकुरी के ग्राम पंचायत घाट मुंडा में सरपंच निशा केरकेट्टा के नेतृत...