रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत आज जिला कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान उन्होंने कोंडागांव जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान स्वस्थ बस्तर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर पहुंच रही है। सभी नागरिक स्वास्थ्य विभाग की टीम से स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाएं।
उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में "मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान" के अंतर्गत शुरू हुई विशेष अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल बनाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य "मावा सेहत, मावा बस्तर" के अंतर्गत घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। इसके तहत उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल, एनीमिया, कैंसर, टीबी, मलेरिया और कुष्ठ सहित अन्य मौसमी बीमारियों और रोगों की निःशुल्क जांच की जा रही है। साथ ही इलाज की आवश्यकता के आधार पर बेहतर उपचार भी उपलब्ध कराई जा रही है।
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आज से कलेक्टोरेट परिसर में हेलमेट और सीट बेल्ट को अनिवार्य कर दिया है। कलेक्टर रोहित व्...
जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयो...
राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के उप संचालक अवनि बिसवाल ने आज जशपुर परियोजना के तपकरा, कुनकुरी परियोजना के डुगडुगिया, दुलदुला परियोजना के खट...
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में जल संचय जनभागीदारी 2.0 के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वनमंडलाधिकारी...
कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि क...
भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा ग्रीष्म ऋतु में तीव्र गर्मी और तापमान वृद्धि को देखते हुए लू (तापघ...