जशपुरनगर (वीएनएस)। प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने गुरुवार को जशपुर जिले के भ्रमण के दौरान बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम रायकेरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़क रायकेरा चौक से कठरपारा लंबाई 1.7 किलोमीटर का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत टटकेला में उद्यान विभाग द्वारा मनरेगा एवं डी एम एफ योजना अभिसरण से 8 किसानों द्वारा ड्रैगन फ्रूट वृक्षारोपण के साथ साथ इंटर क्रॉप फसल लगे किसान से भेट कर उनके द्वारा लगाए गए फसलों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई एवं किसानो से ड्रैगन फ्रूट के भविष्य में उत्पादन संबंधी आय तथा वर्तमान में इंटरक्रॉप फसल से हो रहे आय के सम्बन्ध में विस्तार से पूछा गया। साथ ही उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव से ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी सहित ग्राम पंचायत में निवासरत परिवार संख्या और पात्र परिवारों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति,पूर्ण एवं छूटे हुए पात्र परिवारों के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।
तत्पश्चात पंचायत में निर्मित अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से विभिन्न आजीविका गतिविधियां अपनाकर आर्थिक सशक्तिकरण की बात कही और बीपीएम छत्स्ड को समूह के साथ बैठक कर उनकी इच्छानुसार आजिविका गतिविधि से जोड़ने हेतु कार्य योजना तैयार कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया।
इस दौरान उनके साथ संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा छत्तीसगढ़ तारन प्रकाश सिन्हा आईएएस, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण छत्तीसगढ़ के एम डी अश्विनी देवांगन आईएएस, एवं सीईओ जिला पंचायत जशपुर अभिषेक कुमार सहित जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
महतारी वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को सूचित किया जाता है कि शासन के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक जिले के चिन्हांकित सी.एस.सी. केंद्रों तथ...
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्...
विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन में आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर म...
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की संभावना को मद्देनजर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार उत्तम प्रसाद जिला क...
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के मार्गदर्श...
बेमेतरा जिले के अंतर्गत तहसील साजा के ग्राम बगलेडी में प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्...