अम्बिकापुर जिले में जनशिकायतों के निराकरण के लिए शिविर 1 मई से 10 जून तक

Posted On:- 2026-04-17




रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा “सुशासन तिहार 2026” के सफल संचालन हेतु अम्बिकापुर जिले के सभी विभागों एवं कार्यालय प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 तक जिले में लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अंतर्गत भूमि संबंधी प्रकरण जैसे नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन, मनरेगा के लंबित मजदूरी भुगतान, विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित प्रकरण, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, विद्युत एवं ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याएं तथा हैंडपंप सुधार जैसे विषयों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके साथ ही उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया है। सीपीग्राम, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं अन्य जनशिकायत पोर्टलों में लंबित सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निराकरण की स्थिति से आवेदकों को अनिवार्य रूप से अवगत कराने पर भी जोर दिया गया है।

अभियान के अंतर्गत 01 मई से 10 जून 2026 के मध्य जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर “जनसमस्या निवारण शिविर” आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह एवं शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविरों में शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण तथा प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति की जानकारी देना भी अनिवार्य किया गया है। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर शिविरों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला स्तरीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश अनुसार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न अनुविभागों के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनुविभाग अधिकारी अम्बिकापुर में श्री फागेश सिन्हा, उदयपुर में श्री बन सिंह नेताम, सीतापुर में श्री राम सिंह ठाकुर तथा लुण्ड्रा (धौरपुर) अनुविभाग में श्री जे. शतरंज आर. को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।नियुक्त अधिकारी “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत आयोजित सभी गतिविधियों, जनसमस्या निवारण शिविरों एवं विभागीय समन्वय कार्यों की मॉनिटरिंग एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।




Related News
thumb

गांवों की रोड कनेक्टिविटी बढ़ेगी, तो लोगों को सुविधाएं मिलने के साथ...

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज- 4 के कार्यों का जशपुर नगर स्थित रणजीता स्टेडियम में शिलान्यास किया। इ...


thumb

खाद्य व औषधि प्रशासन की टीम प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विभिन्न खाद्य प्...


thumb

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : स्वास्थ्य परीक्षण के लिए घर-घर प...

बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह द्वारा शुक्रवार को चारामा विकासखण्ड के ग्राम रतेसरा के सड़क पारा और सराधुनवागांव में मुख्यमंत्री स्वस्थ्य बस्तर अभियान के अ...


thumb

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-04: धमतरी की दो सड़कों का भूमिपूज...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत स्व...


thumb

‘युवा संवाद’ के तहत राजीव गांधी कॉलेज व मुहिम फाउंडेशन की पहल, 361 ...

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर द्वारा जिला पंचायत सरगुजा एवं मुहिम फाउंडेशन के सहयोग से ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किय...


thumb

विधायक निधि पोर्टल के प्रभावी उपयोग हेतु संभागीय कार्यशाला आयोजित

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग क...