पीएम मोदी की राजनीतिक दलों से अपील,महिला आरक्षण को 2029 से लागू करने के लिए एकजुट हों

Posted On:- 2026-04-12




नई दिल्ली(वीएनएस)।प्रधानमंत्री मोदी ने सभी दलों से 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में संशोधन का समर्थन करने की अपील की है, ताकि इसे 2029 के चुनावों से लागू किया जा सके। सरकार ने परिसीमन की शर्त को हटाकर इसे समय से पहले लागू करने का प्रस्ताव रखा है, जिसके लिए 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 से 18 अप्रैल तक होने वाले संसद के विशेष सत्र से पहले सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पत्र लिखकर 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण कानून) को लागू करने के लिए समर्थन मांगा है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव महिलाओं के लिए आरक्षण के साथ कराए जाने चाहिए।

वर्ष 2023 में पारित मूल महिला आरक्षण कानून के अनुसार, यह आरक्षण 2027 की जनगणना के बाद होने वाली परिसीमन प्रक्रिया के बाद ही लागू हो सकता था। इस स्थिति में महिलाओं को 2034 से पहले आरक्षण मिलना संभव नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में स्पष्ट किया कि विस्तृत विचार-विमर्श और विशेषज्ञों की राय के बाद सरकार इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि इसे 2029 के आम चुनाव से ही लागू किया जाना चाहिए। इसके लिए कानून के वर्तमान स्वरूप में संशोधन करना अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री के अनुसार, इस संशोधन के पारित होने से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। लोकसभा में सीटों की संख्या वर्तमान से बढ़कर 816 हो जाएगी। कुल सीटों में से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।पीएम मोदी ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नीति-निर्धारण और नेतृत्व में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

पीएम मोदी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि अंतरिक्ष से लेकर खेल और सशस्त्र बलों तक भारत की बेटियां अपनी काबिलियत साबित कर रही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में संसद ने एकजुट होकर इस अधिनियम का समर्थन किया था, जो हमारी लोकतांत्रिक एकता का प्रतीक था। प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह क्षण किसी एक पार्टी या व्यक्ति से ऊपर है, यह महिलाओं और हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का समय है।'

संसद के बजट सत्र की अवधि बढ़ा दी गई है और विशेष सत्र 16 अप्रैल से शुरू होगा। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई है कि सभी सांसद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस ऐतिहासिक परिवर्तन का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 140 करोड़ भारतीयों और देश की नारी शक्ति के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।



Related News
thumb

ऑपरेशन ग्लोबल हंट से ड्रग माफिया के बीच मची खलबली,सलीम को लाया गया ...

कुछ महीने पहले केंद्रीय एजेंसी ने गृह मंत्रालय को एक तीन साल का खाका सौंपा था, जिसके तहत “ऑपरेशन ग्लोबल हंट” शुरू किया गया। इस मिशन का सीधा लक्ष्य ...


thumb

जामिया वीसी का आरएसएस के युवा कुंभ में बड़ा बयान, सभी भारतीयों में ...

अपने संबोधन में आसिफ ने भारत की विविधता के बारे में बात करते हुए कहा कि लोग विभिन्न भाषाई और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने कहा कि इन वि...


thumb

अब होर्मुज स़्ट्रेट को बायपास कर फुजैराह से आएगा तेल, भारत की टेंशन...

भारत और UAE के बीच ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा पर आधारित गहरे रणनीतिक संबंध हैं। UAE पहले से ही भारत के प्रमुख कच्चे तेल आपूर्तिकर्ताओं में से एक है...


thumb

बंगाल में दूसरे चरण में रिकॉर्ड वोटिंग, 5 बजे तक करीब 90% मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर मतदान के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शाम 5 बजे तक करीब 89.99 प्रतिशत मतदान...


thumb

बंगाल में वोटिंग का हाई वोल्टेज माहौल, 3 बजे तक 80% मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर मतदान जारी है और मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के अन...


thumb

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 61% से अधिक मतदान

पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता इस मतदान में 1,448 प्रत्याशियों की किस्...