बेनतीजा बैठक के बाद इस्लामाबाद से खाली हाथ लौटे जेडी वेंस

Posted On:- 2026-04-12





करांची।अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 घंटे की लंबी बातचीत के बाद इस्लामाबाद से बिना किसी समझौते के लौट आए, जिससे मध्य-पूर्व में स्थायी शांति की उम्मीदें टूट गई हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सहमति न बन पाने के कारण यह वार्ता विफल हुई, जिससे क्षेत्र में फिर से युद्ध का खतरा बढ़ गया है।

मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता विफल हो गई है। 40 दिनों के युद्ध और दो हफ्तों के अस्थायी युद्धविराम के बाद, दोनों देश इस शांति को स्थायी बनाने के लिए मिले थे, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने जैसे गंभीर मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 21 घंटे तक चली लंबी बातचीत के बाद अमेरिका लौटने का फैसला किया। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने अपनी ओर से सबसे बेहतर समझौता पेश किया था, लेकिन ईरान ने इसे स्वीकार नहीं किया। वेंस ने स्पष्ट किया कि अमेरिका ने अपनी 'रेड लाइन्स' साफ कर दी थीं और यह ईरान का फैसला था कि वह उन शर्तों को नहीं मानना चाहता।

जेडी वेंस ने संकेत दिया कि बातचीत टूटने की सबसे बड़ी वजह परमाणु कार्यक्रम पर ईरान का रुख रहा। अमेरिका चाहता था कि ईरान भविष्य में परमाणु हथियार न बनाने की 'सकारात्मक प्रतिबद्धता' दे, जो उसे नहीं मिली। वेंस ने कहा, 'राष्ट्रपति का मुख्य लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार बनाने और ऐसी तकनीक हासिल करने से रोकना है जिससे वे बहुत तेजी से हथियार बना सकें।' उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि ईरान की परमाणु सुविधाएं नष्ट हो चुकी हैं, लेकिन उनके पास लंबे समय तक परमाणु हथियार न बनाने की कोई इच्छाशक्ति नजर नहीं आई।

वेंस के अनुसार, बातचीत के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में लंबे समय तक शांति सुनिश्चित करने वाला कोई भी समझौता नहीं हो सका। उन्होंने इसे ईरान के लिए एक बुरी खबर बताया। अब सवाल यह है कि वार्ता विफल होने के बाद क्या क्षेत्र में फिर से बड़े पैमाने पर युद्ध छिड़ जाएगा



Related News
thumb

पाकिस्तान में वित्तीय संकट गहराया, पेशावर विवि के कर्मचारी वेतन-पें...

डॉन' के हवाले से इसमें कहा गया है, 'आज, वही लोग बहुत ज़्यादा मुश्किल में हैं। मार्च महीने की आधी सैलरी अभी भी बकाया है, और उसी महीने की पेंशन तो बि...


thumb

पं.एशिया में बदल रहे समीकरण? मास्कों में पुतिन से मिले अब्बास अराघच...

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर पश्चिम एशिया संकट के बीच द्विपक्षीय वार्ता पर संतोष व्यक्...


thumb

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने पुतिन से मुलाकात की

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात की और एकजुटता दिखाने और कूटनीति समर्थन देने के लिए उनका आभार...


thumb

व्हाइट हाउस पार्टी में गोली चलाने वाले को ट्रंप ने बताया “लोन वुल्फ”

हमलावर का नाम कोल थॉमस एलेन है।सीबीएस न्यूज़ के मुताबिक कोल थॉमस एलेन पेशे से एक पार्ट टाइम टीचर है और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।


thumb

व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान गोलीबारी

अमेरिका के वाशिंगट में व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है।


thumb

ईरानी विदेश मंत्री ने मुनीक से की मुलाकात, अमरीका के आगे झुकने,सीधी...

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इन वार्ताओं को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के कई हिस्सों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है, प्रमुख मार...