इजरायल ने ईरान के परमाणु व मिसाइल कार्यक्रमों को भारी नुकसान पहुंचाया-नेतन्याहू

Posted On:- 2026-04-12






तेल अवीवा(।अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होने पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को सफल बताते हुए कहा कि इससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भारी नुकसान पहुंचा है।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के विफल होते ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को सफल बताते हुए कहा कि इजरायल ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और ईरान के परमाणु व बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने हमास, हिजबुल्लाह, हूती और अन्य आतंकी गुटों के जरिए इजरायल को घेरने की कोशिश की थी, लेकिन अब पासा पलट चुका है। उन्होंने कहा, 'ईरान हमारा गला घोंटना चाह रहा था, लेकिन अब हम उनका गला घोंट रहे हैं। जो देश हमें खत्म करने की धमकी देता था, वह अब खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।' उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सब 28 फरवरी को ईरान पर हुए अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद शुरू हुआ और अभियान अभी जारी है।

रविवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस विफलता के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'अमेरिका अपनी 'रेड लाइन्स' पर कायम है और ईरान ने शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है। वार्ता का विफल होना अमेरिका से कहीं ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है। कोई समझौता न होने के कारण अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वापस लौट रहा है।'

दूसरी ओर, ईरान ने बातचीत टूटने का पूरा दोष अमेरिका पर मढ़ा है। ईरान के सरकारी मीडिया IRIB के अनुसार, ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने शांति के लिए कई प्रस्ताव पेश किए थे, लेकिन अमेरिका की 'अनुचित मांगों' और अड़ियल रुख के कारण बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इस विफलता के बाद क्षेत्र में तनाव और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है



Related News
thumb

पाकिस्तान में वित्तीय संकट गहराया, पेशावर विवि के कर्मचारी वेतन-पें...

डॉन' के हवाले से इसमें कहा गया है, 'आज, वही लोग बहुत ज़्यादा मुश्किल में हैं। मार्च महीने की आधी सैलरी अभी भी बकाया है, और उसी महीने की पेंशन तो बि...


thumb

पं.एशिया में बदल रहे समीकरण? मास्कों में पुतिन से मिले अब्बास अराघच...

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर पश्चिम एशिया संकट के बीच द्विपक्षीय वार्ता पर संतोष व्यक्...


thumb

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने पुतिन से मुलाकात की

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात की और एकजुटता दिखाने और कूटनीति समर्थन देने के लिए उनका आभार...


thumb

व्हाइट हाउस पार्टी में गोली चलाने वाले को ट्रंप ने बताया “लोन वुल्फ”

हमलावर का नाम कोल थॉमस एलेन है।सीबीएस न्यूज़ के मुताबिक कोल थॉमस एलेन पेशे से एक पार्ट टाइम टीचर है और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।


thumb

व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान गोलीबारी

अमेरिका के वाशिंगट में व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है।


thumb

ईरानी विदेश मंत्री ने मुनीक से की मुलाकात, अमरीका के आगे झुकने,सीधी...

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इन वार्ताओं को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के कई हिस्सों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है, प्रमुख मार...