लौंग का पानी पीने का सही समय और तरीका

Posted On:- 2026-04-09




किचन में ऐसे कई मसाले हैं जो ना केवल खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं बल्कि, सेहत में भी कमाल हैं उन्हीं में से एक है लौंग। आयुर्वेद में लौंग को जड़ी बूटी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन अगर आप लौंग का पानी पीते हैं तो सेहत को और भी कई फायदे मिलते हैं।

लौंग का पानी किन अंगों के लिए फायदेमंद है?

पाचन तंत्र: लौंग का पानी पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और एसिडिटी, गैस और अपच को कम करने में भी सहायक हो सकता है। लौंग में पाचन को उत्तेजित करने वाले गुण होते हैं, जो पाचन एंजाइमों को सक्रिय करके भोजन को तोड़ने और अवशोषित करने में मदद करते हैं।

दांत दर्द में फायदेमंद: लौंग का पानी दांतों के दर्द, मसूड़ों की सूजन और पायरिया से राहत दिला सकता है। लौंग में मौजूद यूजेनॉल और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण दांतों के दर्द, मसूड़ों की सूजन और पायरिया से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी करता है मजबूत: लौंग का पानी पीने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। लौंग में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और संक्रमणों से बचाव करते हैं। नियमित रूप से लौंग का पानी पीने से बीमारियों से जल्दी ठीक होने में मदद मिल सकती है।

लौंग का पानी पीने का सही समय और तरीका:

लौंग का पानी सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा माना जाता है। इसे रात में भिगोकर सुबह गुनगुना करके छानकर पीने से पाचन बेहतर होता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है। आप चाहें तो इसे रात को सोने से पहले भी पी सकते हैं। आप चाहें तो लौंग को चबाकर भी खा सकते हैं। आप लौंग को शहद के साथ भी मिला सकते हैं, खासकर सर्दी-जुकाम के लिए। लौंग को चाय में मिलाकर पीने से भी लाभ हो सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)



Related News
thumb

अमरूद के पत्तों में छिपा है सेहत का खजाना

अमरूद का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अमरुद के पत्तों भी आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते हैं। अमरुद के पत्तों में...


thumb

जान लें नींबू पानी पीने का सही समय, वरना खराब हो जाएगी सेहत

गर्मियों में हाइड्रेट रहने और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए सबसे पहले जो ड्रिंक पसंद की जाती है, वो है नींबू पानी। पानी में नींबू,...


thumb

खून बढ़ाने के लिए ये ड्राई फ्रूट है असरदार

महिलाओं के शरीर में अक्सर खून की कमी पाई जाती है। खून की कमी होने से दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है। एनर्जी लेवल लो लगता है और आलस छाया रहता है...


thumb

चीनी की जगह इन नेचुरल स्वीटनर का करें सेवन

अगर आप भी मीठी चीजों के दीवाने हैं, लेकिन चीनी से होने वाले नुकसानों को लेकर चिंतित रहते हैं? तो अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं! क्योंकि आज हम आपको क...


thumb

सुबह वॉक करने से पहले इन ज़रूरी बातों का रखें खास ध्यान

सुबह के समय वॉक करने से दिनभर ताजगी का अनुभव होता है। सुबह की वॉक सिर्फ शारीरिक सेहत ही नहीं बल्कि मानसिक सेहत के लिहाज़ से भी बेहद फायदेमंद है। इसल...


thumb

शरीर को कमजोर बना सकती है प्रोटीन की कमी

अगर आपके शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी पैदा हो जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आपके शरीर पर हमला बोल सकती हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स...