भीषण गर्मी में राहत: गांव-गांव पहुंचकर मरम्मत दल कर रहे हैंडपंप दुरुस्त

Posted On:- 2026-04-08




एमसीबी (वीएनएस)। जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राहत पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब एवं बंद पड़े हैंडपंपों के संधारण एवं मरम्मत कार्य को प्राथमिकता देते हुए विभाग की टीमों को सक्रिय किया गया है, जो लगातार गांव-गांव पहुंचकर त्वरित सुधार कार्य कर रही हैं।

तेज धूप और जल की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग द्वारा विशेष रणनीति के तहत मरम्मत दलों का गठन किया गया है। ये दल सुबह से ही फील्ड में पहुंचकर हैंडपंपों की जांच, मरम्मत एवं आवश्यक पुर्जों के प्रतिस्थापन का कार्य कर रहे हैं, ताकि किसी भी गांव में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि खराब हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द चालू किया जाए।

इसी क्रम में विकासखंड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत बंजी, वार्ड क्रमांक 2 स्कूल पारा में लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप को विभागीय टीम द्वारा सुधार कर पुनः चालू किया गया। हैंडपंप के चालू होते ही आसपास के रहवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगा है, जिससे उन्हें भीषण गर्मी के इस दौर में बड़ी राहत मिली है। स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मरम्मत कार्य पूर्ण होने से उनकी दैनिक जल आवश्यकता की समस्या दूर हो गई है। उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन सुगम हो रहा है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। जहां कहीं भी हैंडपंप खराब पाए जा रहे हैं, वहां तत्काल मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचाव के लिए नियमित संधारण कार्य जारी रहे। प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, तकनीकी टीमों की तैनाती एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जल का उपयोग सावधानीपूर्वक करें एवं किसी भी खराब हैंडपंप या जल समस्या की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।



Related News
thumb

केरल से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया अमित राम का पार्थिव शरीर, जहां स...

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी अमित राम ...


thumb

सेवानिवृत्ति के दिन ही पटवारी बोनिफास खलखो को मिला पीपीओ

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में एक सराहनीय पहल के तहत सेवानिवृत्त पटवारी बोनिफास खलखो को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही अंतिम प...


thumb

हादसे में मृतक परिवार को बड़ी राहतः 2 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत म...


thumb

शिविरों में होगा समस्याओं का त्वरित समाधान, कलेक्टर ने नोडल अधिकारि...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभि...


thumb

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। साथ ही...


thumb

धमतरी में विकास और सुशासन का नया अध्याय : जनता से किया वादा निभाया,...

छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधा...