जनगणना 2027 : देश की गिनती होगी डिजिटल, स्व-गणना पोर्टल से घर बैठे दर्ज करें अपना विवरण

Posted On:- 2026-04-08




सूरजपुर (वीएनएस)। भारत में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल तकनीक पर आधारित होगी, जो इसे पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाएगी।

दो चरणों में होगी जनगणना : 

जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। पहले चरण में निर्धारित प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।

स्व-गणना पोर्टल - घर बैठे भरें अपना विवरण  : 

इस बार नागरिकों को एक विशेष सुविधा दी जा रही है - स्व-गणना पोर्टल (ैSelf Enumeration Portal)। इसके माध्यम से परिवार का मुखिया या कोई भी सदस्य पोर्टल पर जाकर अपने घर और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी स्वयं भर सकता है। यह सुविधा संबंधित राज्य में मकान सूचीकरण कार्य शुरू होने से 15 दिन पहले उपलब्ध होगी और 15 दिनों तक ही सक्रिय रहेगी।

ध्यान रखें - एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही घर का लॉगिन संभव है और मुखिया का नाम एक बार दर्ज होने के बाद बदला नहीं जा सकता।

स्व-गणना पोर्टल पर एंट्री की प्रक्रिया::

पोर्टल खोलकर अपना राज्य या केंद्र शासित प्रदेश एवं कैप्चा भरें। इसके बाद स्वागत स्क्रीन आगे के चरणों का मार्गदर्शन करेगी। परिवार की मुखिया अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर अपनी भाषा चुनें, फिर ओटीपी से सत्यापन होगा। मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिह्नित करना आवश्यक है। तत्पश्चात् एचएल प्रश्नावली का प्रारूप खुल जाएगा, जिसमें अधिकांश प्रश्न विकल्प आधारित होंगे। फोनेटिक एवं वर्चुअल कीबोर्ड भी उपलब्ध रहेगा। यदि कोई जानकारी छूट जाए तो सिस्टम स्वयं संकेत देगा। सभी विवरण भरने के बाद ड्राफ्ट सहेजें, आवश्यकता हो तो संशोधन करें और अंत में अंतिम रूप से जमा करें।

सबमिशन के बाद 11 अंकों का एससीआईडी नंबर प्रदर्शित होगा, जो एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त होगा। जब प्रगणक घर पर आएं तो यह एससीआईडी नंबर उनके साथ साझा करें।

जिला प्रशासन की अपील :

कलेक्टर एस जयवर्धन ने सूरजपुर जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपना विवरण समय पर दर्ज कराएं। आपकी सही और पूर्ण जानकारी से देश की वास्तविक तस्वीर सामने आती है और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचता है।



Related News
thumb

रोजगार सहायक से राशि वसूल करने सीईओ ने जारी किया आदेश

कलेक्टर सरगुजा के समक्ष जनपद पंचायत उदयपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही स...


thumb

अम्बिकापुर जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक 18 अप्रैल को

अम्बिकापुर कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कि...


thumb

अम्बिकापुर जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक 13...

अम्बिकापुर कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया ...



thumb

जिले के अंतिम छोर तक मिल रहा लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ

राज्य शासन के निर्देशानुसार विकासखण्डवार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओ...


thumb

एकीकृत कृषि और आजीविका के लिए 'दीदी के बखरी' से आ रही नई क्रांति

सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और मछली पालन ग्रामीण भारत में समृद्धि, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता के प्रमुख स्तंभ बन रहे ह...