संघर्षों को मिली मंजिल : 'न्याय योजना' से मया राम साहू के पक्के घर का सपना हुआ पूरा

Posted On:- 2026-04-08




गरियाबंद (वीएनएस)। फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सेम्हराडीह निवासी मया राम साहू एक साधारण श्रमिक हैं। जिनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। भूमिहीन होने के कारण उनके पास आय का स्थायी साधन नहीं था। पहले वे गांवों में वाहन चालक का काम करते थे, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें मजदूरी करने के लिए मजबूर कर दिया। चार बच्चों के पिता मया राम साहू ने अपने सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार की जिम्मेदारियों को निभाया। उन्होंने अपनी दो बेटियों का विवाह अत्यंत कठिन परिस्थितियों में किया, जबकि दोनों बेटे आज भी मजदूरी करके परिवार का सहारा बने हुए हैं। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर तो बनवाना शुरू किया, लेकिन वह अधूरा ही रह गया।

ऐसे समय में भूमिहीन कृषक मज़दूर कल्याण योजना उनके लिए एक नई उम्मीद लेकर आई। इस योजना के अंतर्गत उन्हें 10 हजार की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग वे अपने अधूरे घर के छाबाई (प्लास्टर) कार्य और बिजली की व्यवस्था पूरी करने में कर रहे हैं। मया राम साहू बताते हैं कि यह आर्थिक सहयोग उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे न केवल उनके घर का काम आगे बढ़ा है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। अब वे अपने जीवन को बेहतर बनाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वे इस योजना के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी पहल से उन्हें यह सहयोग मिला।

मया राम साहू ने कहा कि सही समय पर मिला छोटा सा सहयोग भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। आज यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि श्रमिकों और भूमिहीन किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।




Related News

thumb

किराए के एक कमरे से चार कमरों के सुविधायुक्त भवन तक पहुंचा आंगनबाड़ी...

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचने से जमीनी स्तर पर सकारा...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण म...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।


thumb

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के कार्य, बजट में 4 हजार करोड़ ...

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ...


thumb

खराब सड़कों पर PWD मंत्री ने जताई नाराजगी, 15 अक्टूबर तक सुधारने के...

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपाल...


thumb

पटवा भवन में सजेगी भगवान महावीर स्वामी के भवों की जीवंत झांकी

विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को ध...