काठमांडू(वीएनएस)।खनाल ने 27 मार्च को विदेश मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, मुलाकात के दौरान श्रीवास्तव ने खनाल की नियुक्ति पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से बधाई संदेश दिया।
भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सोमवार को नेपाल के नवनियुक्त विदेश मंत्री शिशिर खनाल से शिष्टाचार मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। खनाल ने 27 मार्च को विदेश मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, मुलाकात के दौरान श्रीवास्तव ने खनाल की नियुक्ति पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से बधाई संदेश दिया। बयान में कहा गया कि इस अवसर पर नेपाल-भारत संबंधों और सहयोग से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई। जयशंकर ने खानल को उनके पदभार ग्रहण करने के दिन बधाई दी थी। जयशंकर ने कहा कि वे भारत और नेपाल के बीच पारंपरिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपने नेपाली समकक्ष के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को और अधिक मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया। ठाणे में आयोजित भारत-नेपाल व्यापार कार्यक्रम और व्यापार संवर्धन पहल में शर्मा ने कहा कि दोनों देशों के व्यापारिक समुदायों को साझा वृद्धि को बढ़ाने के लिए सहयोग और साझेदारी के नए रास्ते तलाशने चाहिए। आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम ने दोनों देशों के प्रमुख व्यक्तियों, व्यापारिक नेताओं और उद्योग जगत के हितधारकों को एक साथ लाने का काम किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सार्थक नेटवर्किंग और साझेदारी चर्चाओं के लिए एक साझा मंच प्रदान करना था। क्षेत्र में भारत के समग्र रणनीतिक हितों के लिहाज से नेपाल, भारत के लिए महत्वपूर्ण है, और दोनों देशों के नेताओं ने अक्सर सदियों पुराने रोटी-बेटी के संबंधों का उल्लेख किया है
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लाखों अमेरिकियों, खासकर कम आय वाले और नियोक्ता-प्रायोजित योजनाओं से वंचित कामगारों के लिए रिटायरमेंट सेविंग्...
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बाधित होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गं...
अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के टैकोमा स्थित एक हाई स्कूल में गुरुवार को चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। इस हमले में चार छात्र और एक सुरक्षा गार्ड...
पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने अब वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजार को गहराई से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। हाल के घटनाक्रमों में ईरान...
यूनाइटेड किंगडम के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस ने मंगलवार को ईरान के राजदूत को तलब किया।
संयुक्त राष्ट्र की यातना मामलों की विशेष प्रतिवेदक ऐलिस एडवर्ड्स ने बांग्लादेश में एक 'ए-स्टेटस' राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की कमी और हिरासत में यात...