अशोक शर्मा ने बल्लेबाजों के उड़ा दिए होश, फेंकी 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद

Posted On:- 2026-04-05




- एकान्त प्रिय चौहान

आईपीएल 2026, सीजन 19 का नौवां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 4 अप्रैल को खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस के 23 साल के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपनी गेंदबाजी की रफ्तार से सबको चौंका दिया। अशोक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ  154.2 किमी/घंटा की गेंद फेंककर इस सीजन की सबसे तेज गेंदबाजी का रिकार्ड भी अपने नाम किया है। अशोक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ  16वें ओवर में रफ्तार का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे काफी लंबे समय तक याद रखा जाएगा। पहले उन्होंने 150.7 किमी/घंटा की गेंद फरेरा को फेंकी फिर ओवर की आखिरी गेंद पर 154.2 किमी/घंटा की खतरनाक यॉर्कर से जुरेल को चौंका दिया। इतना ही नहीं अशोक ने अपने 4 ओवर के स्पेल में तीन बार 150 किमी/घंटा से ज्यादा रफ्तार हासिल की, जो उनकी निरंतर गति को दिखाता है।

154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में अब अशोक शर्मा तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड उमरान मलिक के नाम दर्ज है। दूसरे नंबर पर मयंक यादव हैं। दोनों ने 156 किमी/घंटा की रफ्तार से ज्यादा की गेंदबाजी की है।

आईपीएल सीजन 19, 2026 की बात करें तो इस सीजन में सबसे तेज रफ्तार से गेंद फेंकने वालों में अशोक नंबर वन पर हैं।  

आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंदें

अशोक शर्मा - 154.2 किमी/घंटा 

एनरिक नॉर्खिया -150.9 किमी/घंटा 

कार्तिक त्यागी - 149.7 किमी/घंटा 

कगिसो रबाडा - 149.1 किमी/घंटा 

आपको बता दें कि अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ  अपना आईपीएल डेब्यू किया था।  अशोक राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा एक समय राजस्थान रॉयल्स के नेट बॉलर थे, जिसके बाद 2022 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 55 लाख रुपये का पहला कॉन्ट्रैक्ट मिला। लेकिन उन्हें केकेआर के लिए खेलने का मौका नहीं मिला और वे राजस्थान रॉयल्स में आ गए। राजस्थान रॉयल्स ने 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीदा। एक और सीजन बेंच पर बिताने के बावजूद गुजरात टाइटन्स ने 2026 सीजन से पहले उन्हें 90 लाख रुपये में खरीद लिया।

थ्रिलर मैच में राजस्थान ने गुजरात को 6 रनों से हराया

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया मैच किसी थ्रिलर से कम नहीं था। वहीं अंतिम गेंद पर राजस्थान को जीत मिली। गुजरात को आखिरी 12 गेंद में जीत के लिए 15 रन बनाने थे, लेकिन जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने कसी गेंदबाजी करते हुए जीत दिली दी। राजस्थान ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 204 रन ही बना सकी। राजस्थान की यह दूसरी जीत है तो गुजरात को अपने दोनों मैचों में हार मिली है।



Related News
thumb

आरसीबी के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का धमाल, हारने के बाद विराट कोहली ने...

15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हर दिन एक नई कहानी लिख रहा है। वह आए दिन अपने बल्ले से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। वैभव ने आरसीबी के खिलाफ खेले ग...


thumb

'विराट' ने रोका 'वैभव' का सबसे तेज शतक

वहीं बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। वैभव ने इस मुकाबले में शानदार बल्ले...



thumb

सीएसके की हार की हैट्रिक : 2010 और 2022 में भी लगातार चार मैच हारी ...

आईपीएल के लीग स्टेज में हर टीम को कुल 14 मैच खेलने होते हैं। चूंकि, चेन्नई ने अपने शुरुआती तीन मैच गंवा दिए हैं, ऐसे में उसे अभी 11 मुकाबले और खेलन...


thumb

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद,...

वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। बुमराह ने बिल्कुल स्लॉट में गेंद डाली थी, जिसे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मिड-ऑन ब...


thumb

बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी भी नहीं कर पाए ऐसा वैभव सूर्यवंशी ने कर दिख...

पहली बार बुमराह का सामना करते हुए वैभव ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुवाई करने वाले जसप्रीत बुमरा...