बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान 6 अप्रैल से

Posted On:- 2026-04-03




दुर्ग (वीएनएस)। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। आगामी 06 अप्रैल 2026 से जिले के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में एचपीवी टीकाकरण उपलब्ध रहेगा। इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चिकित्सा अधिकारियों एवं स्टाफ नर्सों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाधिक होने वाला कैंसर सर्वाइकल कैंसर है, जिससे बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन अत्यंत प्रभावी है। यह वैक्सीन बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के संक्रमण से बचाकर भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए निर्धारित किया गया है तथा सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाएं भी इस वैक्सीन के लिए पात्र होंगी। टीकाकरण के समय अभिभावकों को बालिका का फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपनी बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण अवश्य लगवाएं, जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।



Related News
thumb

कलेक्टर ने निर्माणाधीन सड़क व पुल का किया निरीक्षण

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को मर्दापाल तहसील अंतर्गत ग्राम अदनार एवं तोतर के मध्य निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। भंवरडींग नदी पर 234 मीट...


thumb

कलेक्टर ने मर्दापाल क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों व छात्रावास का क...

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को मर्दापाल तहसील अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर...


thumb

ग्राम चेमा में आयोजित शिविर में हुआ गोदभराई व अन्नप्राशन संस्कार

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार बुधवार को कोण्डागांव व...


thumb

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 09 नई 108 एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज 09 नई ...


thumb

संभागायुक्त व कलेक्टर ने ग्राम अरमरीकला में सोख्ता गड्ढा के निर्माण...

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने के लिए गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरमरीकला पहुँचने पर संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर दिव्या ...


thumb

जिले में ‘साधना सप्ताह’ का शुभारंभ, पहले दिन अधिकारियों-कर्मचारियों...

भारत सरकार के ’मिशन कर्मयोगी’ अभियान के अंतर्गत आज से ’साधना सप्ताह’ का विधिवत आगाज हो गया है। जिसके अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरमरीकला त...