बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोक भवन में ली पद की शपथ

Posted On:- 2026-03-14




पटना (वीएनएस)। बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने शनिवार को लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ ली। बिहार के लोक भवन में आयोजित एक सादे समारोह में पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। 12 मार्च को ही नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे थे।

शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गण्यमान्य लोग और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन जब पटना पहुंचे तो एयरपोर्ट पर नए राज्यपाल को राज्य सरकार की ओर से 'गार्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया। सैयद अता हसनैन भारतीय सेना में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और रणनीतिक नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। सेना में लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। सुरक्षा से जुड़े मामलों में उनकी विशेषज्ञता मानी जाती है।

वे करीब 40 साल तक भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उनके नेतृत्व में सेना में कई सामाजिक पहल शुरू की गई, जिनमें युवाओं के लिए शिक्षा, खेल-रोजगार से जुड़े कार्यक्रम शामिल रहे। इससे कश्मीर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की गई।

सुरक्षा, कूटनीति और सामाजिक समन्वय को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। वे सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर का कुलाधिपति और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य का दायित्व भी निभा चुके हैं।

बिहार के राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक और रणनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा है।



Related News
thumb

पीएम मोदी की राजनीतिक दलों से अपील,महिला आरक्षण को 2029 से लागू करन...

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी दलों से 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में संशोधन का समर्थन करने की अपील की है, ताकि इसे 2029 के चुनावों से लागू किया जा सके।


thumb

संसद के विशेष सत्र के लिए भाजपा ने जारी किया व्हिप, सांसदों की छुट्...

16 अप्रैल से शुरू हो रहे तीन दिवसीय विशेष सत्र में भाजपा सरकार महिला आरक्षण कानून में संशोधन और लोकसभा सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव रखेगी, जिसके लिए ती...


thumb

बिहार में शिवराज भाजपा का सीएम फेस करेंगे फाइनल, जदयू डिप्टी सीएम प...

बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिसमें इस बार मुख्यमंत्री पद पर भाजपा की भूमिका निर्णायक ह...


thumb

सुरों की जादूगरनी आशा ने 8 दशक में 12,000 से अधिक हर शैली में गाए गाने

92 वर्ष की आयु में दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया, जिससे भारतीय संगीत के एक स्वर्ण युग का अंत हो गया। अपने आठ दशकों के करियर में, उन्होंने ...


thumb

भाजपा संसदीय दल ने जारी किया व्हिप, तीन दिनों तक सदन में सदस्यों की...

भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी के कार्यालय सचिव शिव शक्ति नाथ बख्शी द्वारा जारी इस निर्देश में लोकस...


thumb

राजनाथ सिंह का किसानों से बोले- मेरे अंदर का किसान जिंदा है, धन की ...

मध्य प्रदेश के रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का उद्घाटन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों को धन और संसाधनों की कमी न होने का आश्वासन दिय...