सुप्रीम कोर्ट ने ‘पीरियड लीव’ याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

Posted On:- 2026-03-14




नई दिल्ली (वीएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान अनिवार्य छुट्टी देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि पीरियड्स के दौरान छुट्टी को कानूनन अनिवार्य बनाने से महिलाओं के रोजगार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि यदि ऐसा कानून बनाया जाता है तो नियोक्ता महिलाओं को नौकरी देने से बच सकते हैं। मुख्य न्यायाधीश ने यह भी कहा कि इससे कामकाजी महिलाओं के मन में यह धारणा पैदा हो सकती है कि वे पुरुषों से कमतर हैं।

यह टिप्पणी उस समय आई जब अदालत वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी की याचिका पर विचार कर रही थी। याचिका में राज्यों को निर्देश देने की मांग की गई थी कि वे छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान छुट्टी का नियम बनाएं।

कोर्ट ने कहा कि जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाना अलग बात है, लेकिन इसे कानूनन अनिवार्य बनाने से उल्टा असर हो सकता है। अदालत के अनुसार, कई संस्थान और निजी कंपनियां स्वैच्छिक रूप से ऐसी सुविधाएं देती हैं, लेकिन इसे अनिवार्य कानून बनाने से रोजगार के अवसर प्रभावित हो सकते हैं।

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एम.आर. शमशाद ने बताया कि केरल सरकार ने 2013 में राज्य के विश्वविद्यालयों में छात्राओं के लिए पीरियड लीव की व्यवस्था शुरू की थी।

गौरतलब है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मासिक धर्म स्वच्छता को महिलाओं और लड़कियों के जीवन, गरिमा, स्वास्थ्य और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया था और सरकारों को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन, अलग शौचालय और जागरूकता अभियान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए थे।



Related News
thumb

पीएम मोदी की राजनीतिक दलों से अपील,महिला आरक्षण को 2029 से लागू करन...

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी दलों से 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में संशोधन का समर्थन करने की अपील की है, ताकि इसे 2029 के चुनावों से लागू किया जा सके।


thumb

संसद के विशेष सत्र के लिए भाजपा ने जारी किया व्हिप, सांसदों की छुट्...

16 अप्रैल से शुरू हो रहे तीन दिवसीय विशेष सत्र में भाजपा सरकार महिला आरक्षण कानून में संशोधन और लोकसभा सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव रखेगी, जिसके लिए ती...


thumb

बिहार में शिवराज भाजपा का सीएम फेस करेंगे फाइनल, जदयू डिप्टी सीएम प...

बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिसमें इस बार मुख्यमंत्री पद पर भाजपा की भूमिका निर्णायक ह...


thumb

सुरों की जादूगरनी आशा ने 8 दशक में 12,000 से अधिक हर शैली में गाए गाने

92 वर्ष की आयु में दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया, जिससे भारतीय संगीत के एक स्वर्ण युग का अंत हो गया। अपने आठ दशकों के करियर में, उन्होंने ...


thumb

भाजपा संसदीय दल ने जारी किया व्हिप, तीन दिनों तक सदन में सदस्यों की...

भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी के कार्यालय सचिव शिव शक्ति नाथ बख्शी द्वारा जारी इस निर्देश में लोकस...


thumb

राजनाथ सिंह का किसानों से बोले- मेरे अंदर का किसान जिंदा है, धन की ...

मध्य प्रदेश के रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का उद्घाटन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों को धन और संसाधनों की कमी न होने का आश्वासन दिय...