भटगांव में 40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, तालाबों को जोड़ने की योजना शुरू

Posted On:- 2026-03-13




भटगांव (वीएनएस)। बिलाईगढ़ क्षेत्र के नगर पंचायत भटगांव में 40 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन और पार्षदों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

भूमिपूजन के तहत सहकारी बैंक के सामने सीसी रोड निर्माण, बन्दारी रोड में पेपर ब्लॉक बिछाने तथा अड़बन्धा तालाब को अन्य तालाबों से जोड़ने के लिए स्लू गेट पुलिया निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य नगर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर जल व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

नगर का सबसे बड़ा तालाब अड़बन्धा तालाब किसानों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है। यहां खेतों की सिंचाई के लिए पानी संग्रहित किया जाता है और गर्मी के दिनों में भी निस्तारी के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहता है। योजना के तहत नगर के करीब 20 से 25 तालाबों को अड़बन्धा तालाब से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे सैकड़ों किसानों को फसल सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।

स्थानीय किसानों की यह मांग कई वर्षों से लंबित थी। अब इस योजना के शुरू होने से किसानों में उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और खेती को भी फायदा मिलेगा।

विकास कार्यों के भूमिपूजन से नगर में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक...

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कृषि, पशुधन चिकित्सा, मत्स्...


thumb

नियम विरूद्ध कीटनाशी का व्यापार करने वाले विक्रेताओं पर कृषि विभाग ...

कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा कीटनाशकों के अवैध एवं नियम विरूद्ध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के उद...


thumb

मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...


thumb

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से प्रिया पाण्डेय की रक्षाबंधन की ...

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...


thumb

मिनीमात बांगो बांध के जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट

24 अगस्त को सुबह 8ः00 बजे से शाम 4ः30 के बीच बांगो बांध में पानी का आवक कम होने से जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट पायी गयी। कार्यपालन अभियंता एस के भा...


thumb

जलकर बकाया पर सरचार्ज में 50 फीसदी की छूट

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की विकसित कॉलोनियों में आबंटित संपत्तियों के बकायादारों के लिए राहत की योजना लागू की गई है। इसके तहत्...