अहमदाबाद (वीएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप जीता। विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय कप्तान ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया अहमदाबाद स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे।
सभी ने ट्रॉफी के साथ भगवान की पूजा की और दर्शन किए। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा करवाई। भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम ने इस खिताब के साथ इतिहास रचा है। टीम इंडिया तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली, लगातार 2 टी20 विश्व कप जीतने वाली, और अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। संजू सैमसन के 89 रन, अभिषेक शर्मा के 52 रन, ईशान किशन के 54 रन और शिवम दुबे के 26 रन की मदद से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे। 256 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।
भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4, अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला। फाइनल में 89 रन के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाने वाले संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ी के तौर पर अ...
भारत ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। पहले खेलते हुए भारतीय टीम 209 रन पर सिमट गई, लेकिन गेंदबाजों के ...
भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज ...
न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को 244 रन से करारी शिकस्त दी। बे ओवल मैदान पर 334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 89 र...