घर पर बनाएं बाजार जैसी टेस्टी कलाकंद बर्फी

Posted On:- 2026-03-08




आज हम आपको कलाकंद बर्फी की ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत नहीं लगती, और ये बाजार के मिठाई से भी टेस्टी घर पर आसानी से बन जाती हैं. ये न केवल त्योहारों और खास मौकों के लिए परफेक्ट है, बल्कि अचानक आए मेहमानों को खुश करने के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है. इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही फटे दूध से कलाकंद बर्फी बना सकते हैं|

कलाकंद बर्फी बनाने के लिए सामग्री :

दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)

नींबू का रस – 1 चम्मच

चीनी – ¾ कप (स्वाद अनुसार)

इलायची पाउडर – ½ चम्मच

केसर – कुछ धागे

पिस्ता/काजू – सजावट के लिए

विधि :

सबसे पहले एक भारी बर्तन की कड़ाही में दूध उबालें, फिर जब दूध उबलने लगे, तो गैस धीमी कर दें और लगातार हिलाते रहें.

लगभग 15–20 मिनट तक दूध को गाढ़ा होने दें, जब तक यह आधा न रह जाए.

फिर दूध में नींबू का रस डालें और हल्के हाथों से मिलाएं. दूध फटकर पानी और पनीर (छेना) में बदल जाएगा.

अब गैस बंद कर दें और पानी अलग होने दें. छलनी या मलमल के कपड़े की मदद से पनीर को छान लें.

इसे अच्छे से दबाकर इसका ज्यादा पानी निकाल दें. फिर छाने हुए पनीर को किसी बर्तन में डालें.

इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर मिलाएं, फिर इसे अच्छी तरह मसल कर चिकना मिश्रण तैयार करें.

मिश्रण को चिकने बर्तन या थाली में डालकर फैलाएं. फिर इसके ऊपर काजू या पिस्ता सजाएं. हल्का ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें.

अब तैयार है आपका घर में बना टेस्टी कलाकंद बर्फी|



Related News
thumb

खाना खजाना : आंवले की खट्टी-मीठी लौंजी

आंवला एक हेल्दी शरीर के लिए कमाल की चीज है। आंवले को रूखा खाने के अलावा इससे कई तरह की स्वादिष्ट चीजें बनाई जाती हैं, जिसमें से एक है आंवले की खट्ट...


thumb

सर्दियों में बढ़ गई है बालों में रूसी की समस्या तो आजमाएं ये उपाय...

अगर आप अपने बालों की ग्रोथ तेजी से होते हुए देखना चाहती हैं तो आपको अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, इनमें विटामिन बी और सी प्रचुर ...


thumb

सुबह जल्दी उठने के हैं अनगिनत फायदे

सुबह जल्दी उठना मनुष्य को स्वस्थ, धनी और बुद्धिमान बनाता है। स्वस्थ रहने के लिए सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। यह दिमाग, शरीर और आत्मा को तरोताजा कर...


thumb

इन चीजों में होता है भरपूर मैग्नीशियम

हेल्दी रहने के लिए दिन की शुरुआत मैग्नीशियम के साथ करनी चाहिए। नाश्ते में मैग्नीशियम से भरपूर चीजों को जरूर शामिल कर लें। मैग्नीशियम हड्डियों को मज...


thumb

अगर आप हैं डायबिटीज के मरीज तो इस तरीके से पीएं पानी

डायबिटीज में आपको पानी पीने के सही तरीके के बारे में जानना चाहिए। दरअसल, पानी शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने का काम करता है जो कि शुगर मेटाबोलिज्म को ते...


thumb

खाना खजाना : लौकी का हलवा

लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप लौकी को छील लें. फिर इसे अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें। अब गैस पर एक कड़ाही चढ़ाएं और शुद्ध घी डालें। घी गर्म...