नई दिल्ली(वीएनएस)।भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार सामना न्यूजीलैंड से फाइनल में होने जा रहा है। ना तो ग्रुप स्टेज में और ना ही सुपर-8 में ये दोनों भिड़ी। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक फाइनल देखने मिलने की उम्मीद है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड ने भारतीय फैंस की धड़कने बढ़ाई है।
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। जिसके बाद अब उसे 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलना है। हालांकि, न्यूजीलैंड टीम से भिड़ना भारत के लिए आसान नहीं होगा। अगर भारत न्यूजीलैंड को हरा देती है तो वह लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगी लेकिन ये इतना आसान होने वाला नहीं है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पहली बार सामना न्यूजीलैंड से फाइनल में होने जा रहा है। ना तो ग्रुप स्टेज में और ना ही सुपर-8 में ये दोनों भिड़ी। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक फाइनल देखने मिलने की उम्मीद है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड ने भारतीय फैंस की धड़कने बढ़ाई है। बता दें कि, भारत आज तक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड को एक भी मैच में नहीं हरा पाया है। भारत और न्यूजीलैंड का सामना सामना टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार 2021 में हुआ था तब कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से धूल चटाई थी।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत कुल तीन बार हुई है और इन तीनों ही बार न्यूजीलैंड ने भारत को हार का मुंह दिखाया है। पहली बार भारत और न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप में आमना-सामना 2007 में हुआ था। ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रनों से हराया था। हालांकि, भारत उस वर्ल्ड कप में चैंपियन बना था। इसके बाद सीधा 2016 टी20 वर्ल्ड कप में भारत न्यूजीलैंड से भिड़ी थी। दूसरी बार भी किवी टीम ने हार का स्वाद भारत को चखाया था और 47 रन से जीत दर्ज की थी। तीसरी और आखिरी बार साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला हुआ था, जहां न्यूजीलैंड ने 8 विकेट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।
15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हर दिन एक नई कहानी लिख रहा है। वह आए दिन अपने बल्ले से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। वैभव ने आरसीबी के खिलाफ खेले ग...
वहीं बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। वैभव ने इस मुकाबले में शानदार बल्ले...
आईपीएल के लीग स्टेज में हर टीम को कुल 14 मैच खेलने होते हैं। चूंकि, चेन्नई ने अपने शुरुआती तीन मैच गंवा दिए हैं, ऐसे में उसे अभी 11 मुकाबले और खेलन...
वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। बुमराह ने बिल्कुल स्लॉट में गेंद डाली थी, जिसे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मिड-ऑन ब...
पहली बार बुमराह का सामना करते हुए वैभव ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुवाई करने वाले जसप्रीत बुमरा...