कलेक्टर महोबे ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-03-03




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में चांपा निवासी धनेश्वरी दुबे ने अपने हार्ट ट्रांसप्लांट के उपचार हेतु आर्थिक सहयोग हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन की सलाह दी गई है, परंतु उच्च उपचार लागत के कारण आर्थिक कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुबे को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत यथाशीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेजों की त्वरित प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र स्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।        

इसी प्रकार तहसील अकलतरा अंतर्गत ग्राम अकलतरी निवासी जीवनलाल द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार करवाने, तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम नैला निवासी अब्दुल कूद्दुश द्वारा सीमांकन करवाने, विकासखंड बलौदा अन्तर्गत ग्राम जर्वे च निवासी बोधीराम द्वारा वृद्धा पेंशन दिलाने, ग्राम कुरदा निवासी पुरातन बाई द्वारा एपीएल राशनकार्ड बनवाने, तहसील अकलतरा के ग्राम तिलई निवासी सीताराम बरेठ द्वारा खाता विभाजन करवाने, विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी निवासी सीमा देवी द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये।




Related News
thumb

शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वि...


thumb

मिशन कर्मयोगी को गति देने राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 को

मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत राज्य में क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को गति देने तथा विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने गठित “छत्तीसगढ़ राज्य क्ष...


thumb

पीएम किसान सम्मान निधि: 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 क...

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी की। इस दौरान देशभर के 9 करोड़ ...


thumb

22 हजार करोड़ से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर : स्कूल शिक्षा मंत्री

छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 22 हजार 466 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।


thumb

विधि-विधायी कार्य विभाग के लिए 1221 करोड़ का बजट प्रावधान

विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने राज्य की न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विध...


thumb

ग्रामोद्योग विभाग की 228 करोड़ की अनुदान मांग सदन में पारित

ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव से संबंधित ग्रामोद्योग विभाग के लिए वर्ष 2026-27 हेतु 228 करोड़ 84 लाख 90 हजार रूपए की अनुदान मांगों को 13 मार्च क...