जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

Posted On:- 2026-03-03




बिलासपुर (वीएनएस)। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व, प्रमाण पत्र, सीमांकन सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए। 

बिल्हा विकासखंड के ग्राम बिटकुली निवासी महादेव नेताम ने आवेदन देकर बताया कि उनके बच्चों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास स्वयं की भूमि नहीं है, जबकि उनके चाचा के पुत्रों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र बन चुका है। उन्होंने उसी आधार पर उनके बच्चों का भी प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आवेदन एसडीएम बिल्हा को प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लोफंदी निवासी तिजराम पटेल ने तहसीलदार बिलासपुर द्वारा सीमांकन रिपोर्ट जारी नहीं किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किए छह माह से अधिक समय बीत चुका है, इसके बावजूद सीमांकन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है।

कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को आवेदन भेजते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में इस प्रकार विभिन्न विषयों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को प्रेषित कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।




Related News

thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमज...


thumb

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर रहेगा व...

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उत्तरजीविता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। जिला...


thumb

हौसले के आगे दिव्यांगता नहीं बनी बाधा

जब हौसले मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सामाजिक, आर्थिक और दिव्यांगता जैसी चुनौतियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। दिव्यांगता शरीर की ...


thumb

सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत मोहलई में 42 छात्राओं को मिली साइकिल

सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत मंगलवार को कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोण्डागांव जिले में विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों मे...


thumb

‘वंदे मातरम' की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर छायाचित्र प्रदर्शनी

राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों और आ...