अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर अजित वसंत के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी एल.के. गायकवाड के मार्गदर्शन में विशेष कार्रवाई की गई।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त केदारपुर, अम्बिकापुर क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी सरप्रीत सिंह (30 वर्ष), निवासी केदारपुर वार्ड क्रमांक 24, थाना कोतवाली अम्बिकापुर, के कब्जे से मध्य प्रदेश एवं हरियाणा राज्य का लेबल लगी विभिन्न ब्रांड की कुल 16.260 लीटर विदेशी मदिरा जप्त की गई।
प्रारंभिक जांच में अवैध रूप से मदिरा का संग्रहण किया जाना पाया गया। प्रकरण में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा, आबकारी उप निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता सहित विभागीय टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।
जिला आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने जशपुर के पुलिस कप्तान और डीआईजी डॉ लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है।
नगर पालिक निगम रायपुर का राजस्व विभाग संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। निगम ने शहर के 10 जोनों ...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने नशीली कफ सिरप रखने और तस्करी के मामले में सत्र न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा को बरकरार रखा है। रमेश सिन्हा और ...
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर क...
मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वि...
मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत राज्य में क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को गति देने तथा विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने गठित “छत्तीसगढ़ राज्य क्ष...