आगामी त्यौहार के मद्देनजर होटल और खाद्य परिसरों का किया गया निरीक्षण

Posted On:- 2026-03-03




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए आज विभिन्न होटलों, किराना दुकानों, मिठाई की दुकानों, नमकीन नवनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परिसर का निरीक्षण करने के साथ-साथ विभिन्न खाद्य पदार्थों का नमूना जांच हेतु लिया गया। निरीक्षण की कार्यवाही के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों दंतेवाड़ा, गीदम, बचेली, किरंदुल आदि क्षेत्रों के खाद्य परिसर शामिल थे। 

मौके पर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य सैंपल जैसे मिठाइयां, दुध, दही, नमकीन, पनीर सूजी, आटा, बेसन, मैदा, गुजिया, फुड कलर, उपयोग हो रहे लूज तेल आदि का नमूना जांच हेतु लिया गया। निरीक्षण एवं सैंपलिंग के दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा कुल 60 सेंपल विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए। निरीक्षण एवं सैंपलिंग के दौरान जो भी खाद्य पदार्थ उपयोग के अनुकूल नहीं पाने के साथ-साथ अमानक पाया गया, उन्हें तुरंत नष्ट किया गया तथा संबंधित व्यापारी को निर्देश भी दी गई की गलती दोबारा पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

इस निरीक्षण में नमूना परीक्षण हेतु गुप्ता डेली नीड्स एण्ड टी स्टॉल से खोवा, जे एम डी स्वीट्स गीदम से काजू गजक एवं गुजिया लूज, मॉ पदमावती ट्रेडर्स गीदम से ग्रीन एसेंस मूंग पैकेट, सिद्धार्थ रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल पैकेट, उड़द (बिना छिल्का), अरहर दाल ग्रीन लूज एवं राजमा लूज, मालवीय ट्रेडर्स दंतेवाड़ा से अरहर दाल लूज एवं मसूर दाल लूज का नमूना परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भी भेजा गया, जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट अनुसार नमूना जांच में यदि अमानक पाया जाएगा तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी एवं प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।




Related News
thumb

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने दिया पर्यावर...

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा सैफायर ग्रीन, रायपुर के निवासियों के बीच 50 निःशुल्क पौधों का वितरण कर पर्यावरण सं


thumb

भोरमदेव में महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्: वैदिक व शैव आगम अनुष्ठानों ...

छत्तीसगढ़ के 'खजुराहो' के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक भोरमदेव महादेव मंदिर में महा दिव्य देशम् फाउंडेशन (एसएमडीडीएफ) एवं भोरमदेव सनातन तीर्थ समिति, कब...


thumb

सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर दें जोर : केदार कश्यप

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, डिप्टी सीएम साव ...

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।


thumb

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 29 को धूमधाम से मनाया जाएगा 'गुरु पूर्णिम...

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड स्थित में नवोदय तीर्थ वर्षायोग चातुर्मास 2026 एवं अष्टान्हिका महापर्व के अंतर्गत प्रतिदिन मुनि संघ के पावन सानिध्य...


thumb

थर्मल ड्रोन से होगी बस्तर के जंगलों की हाई-टेक निगरानी

बस्तर वन मंडल में घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए थर्मल इमेजिंग ड्रोन से हाई-टेक निगरानी शुरू की गई है।