’’होली पर मध्यप्रदेश के शराब के तस्कर को आबकारी ने भेजा जेल’’

Posted On:- 2026-03-03




कोरिया (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की आबकारी सचिव आर. संगीता और कलेक्टर कोरिया चंदन संजय त्रिपाठी द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी पर सख्ती से कार्यवाही करने आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही की जा रही है।  प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अमरपुर ढोड़ीबहरा निवासी हरिचरण आ० रामसिंह के कब्जे से 39 पाव गोवा व्हिस्की 7.02 लीटर मध्य प्रदेश निर्मित शराब बरामद कर जप्त किया गया।

छ.ग आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2), 36 व 59क के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को जिला न्यायालय बैकुण्ठपुर में न्यायिक रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया, माननीय न्यायाधीश द्वारा आरोपी को 14 दिनों के लिये जेल भेजने का आदेश दिया गया। 4680/- की शराब को अमरपुर से होली में 6000/- में बेचने के लिये लाया था।

उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सपना सिन्हा, आबकारी उप निरीक्षक रामसनेही यादव, मुख्य आरक्षक बबुआ राम, किशुन राम, आरक्षक नरेन्द्र राजवाड़े और हेमंत राजवाड़े, एवं नगर सैनिक इंद्रकुमारी की महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में संचालित शराब दुकानों में उपलब्ध मदिरा के ब्राण्ड स्टॉक और विक्रय दर की जानकारी मोबाईल पर प्लेस्टोर से ष्मनपसंदष् एप्प डाउनलोड़ कर मनपसद एप्प में राज्य की सभी मदिरा दुकानों में उपलब्ध देशी और विदेशी मदिरा के बोतल, अद्धी और पाव के ब्राण्ड लेबल का नगवार विवरण एवं विक्रय दर अंकित रहता है, मदिरा दुकान के शिकायत या अवैध शराब की सूचना के संबंध में टोल फ्री नम्बर 14405 और मोबाईल नं. 9424102102 पर व्हाटसप पर सूचना दी जा सकती है।




Related News
thumb

लापता व्यक्तियों की सुरक्षित वापसी को लेकर कलेक्टर ने दिए समन्वित प...

कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्य...


thumb

जन शिक्षण संस्थान में हुआ महिलाओं का क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08 सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।


thumb

रोजगार मेला का आयोजन 18 को

जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 25 पद तथा असिस्टेंट मैनेजर ट्रैनी के 10 पद रिक्तियों प्राप...


thumb

कलेक्टर व सीईओ ने प्रशिक्षणार्थियों से की मुलाकात, स्वरोजगार के लिए...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस...


thumb

फरसपाल व बारसूर के पर्यटन स्थलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने आज जिले के विकासखंड गीदम अंतर्गत फरसपाल एवं बारसूर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया।


thumb

नारी शक्ति और युवा नवाचार से बनेगा नया छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई द्वारा भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), दुर्ग परिसर में महिला सशक्तिकरण...