राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन समेत कई चेहरों पर लगाया बड़ा दांव

Posted On:- 2026-03-03




नई दिल्ली(वीएनएस)।भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें बिहार से विधायक नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा, हरियाणा से संजय भाटिया और छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा समेत कई अन्य राज्यों के नाम भी शामिल हैं।

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बिहार से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे। नितिन नवीन फिलहाल बांकीपुर विधानसभा से विधायक है। वहीं, बिहार से शिवेश कुमार को भी बीजेपी राज्यसभा भेजेगी।

असम से भाजपा ने तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया है जबकि छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजने की तैयारी की है। हरियाणा से संजय भाटिया भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार होंगे जबकि उड़ीसा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने यहां से राहुल सिन्हा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। राहुल पश्चिम बंगाल में लगातार संगठन के लिए काम करते रहे हैं।



Related News
thumb

होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकले भारत के दो जहाज, ‘शिवालिक’ और ...

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय ध्वज वाले दो जहाज सुरक्षित निकल गए हैं। भारतीय...


thumb

सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द

केंद्र सरकार ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक की हिरासत को तुरंत प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है।


thumb

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोक भवन में ली पद की शपथ

बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने शनिवार को लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ ली।


thumb

जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शिलांग-सिचलर कॉरिडोर के भूमि पूजन के बाद कहा कि कांग्रेस वालों के दिमाग...


thumb

सुप्रीम कोर्ट ने ‘पीरियड लीव’ याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान अनिवार्य छुट्टी देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया।


thumb

कम चरण, ज़्यादा फोर्स के साथ होंगे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, अगले...

कम चरण, ज़्यादा फोर्स के साथ होंगे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, अगले हफ्ते हो सकता है तारीखों का ऐलान