मुंबई (वीएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य किरदारों में हैं। हाल ही में, एक कार्यक्रम के दौरान आलिया ने फिल्म को लेकर बात की और उससे जुड़ा एक अपडेट साझा किया। आलिया ने भंसाली संग करने के अनुभव पर भी बात की और इस सफर को "जादुई" बताते हुए आभार व्यक्त किया।
आलिया ने मिलान फैशन वीक में अपनी उपस्थिति से खूब चर्चा बटोरी। इस दौरान वोग इटालिया संग बातचीत में अभिनेत्री ने अपनी वर्तमान की परियोजना के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा, मैं फिलहाल 'लव एंड वॉर' नाम की एक फिल्म पर काम कर रही हूं। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। यह एक बेहद जादुई अनुभव रहा है। 'लव एंड वॉर' बॉलीवुड की सबसे चर्चित आगामी परियोजनाओं में से एक है।
भंसाली के साथ दोबारा जुड़ने पर आलिया ने कहा, संजय सर के साथ काम करना जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव है और मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे यह मौका मिला। दरअसल, फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद यह दूसरा मौका है, जब आलिया को दोबारा भंसाली की फिल्म में जुड़ने का मौका मिला है। पहले यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 2027 तक के लिए खिसका दिया गया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील के घर दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों ने शादी के करीब 5 साल बाद अपने घर जुड़वा बेटियों का स...
अप्रैल 2025 में दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया था।
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने आज अपनी आने वाली थिएटर फिल्म 'वाइब' का टीजर पोस्टर जारी किया है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और कलर येल्लो ने यामी गौतम धर अभिनीत भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म नई नवेली की घोषणा की है। यह फ़िल्म त्य...
14 अगस्त को अपने वर्ल्डवाइड रिलीज के बाद से ही, आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' पूरे देश में लोगों का दिल जीत रही है। नेशनल अवॉर्ड-विनिंग फिल...