पूर्णिमा पर लगेगा साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानें सही डेट और सूतक काल का समय

Posted On:- 2026-02-27




-पंडित यशवर्धन पुरोहित

साल 2026 में कुल चार ग्रहण लगने जा रहे हैं। इनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं। वैदिक ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ माना जाता है। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च के महीने में लगने जा रहा है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन पड़ने की वजह से चंद्र ग्रहण बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन होलिका दहन यानी छोटी होली भी पड़ रही है। भारत में दिखने की वजह से चंद्र ग्रहण का सूतक भी मान्य होगा। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण और सूतक काल का सही समय।

पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। भारतीय समय अनुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरु होगा और शाम को 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। कुल मिलाकर 3 घंटे 27 मिनट तक ये ग्रहण रहेगा।

चंद्र ग्रहण का समय
चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ - 03:20 PM
खग्रास प्रारम्भ - 04:34 PM
ग्रहण मध्य - 05 :04
खग्रास समाप्त - 05:33 PM
चन्द्र ग्रहण समाप्त - 06:47
खग्रास काल- 59 मिनट

सूतक काल कब से कब तक रहेगा?
ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक चलेगा। इस दौरान खाने-पीने से लेकर पूजा-पाठ तक कई कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

चंद्र ग्रहण कहां दिखाई देगा?
बता दें कि 03 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण होलिका दहन के दिन पड़ रहा है और ये एक खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन चंद्र ग्रहण का साया होलिका दहन को प्रभावित कर सकता है। ये चंद्र ग्रहण बंगाल के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश में देखा जा सकेगा।



Related News
thumb

आज का पंचांग- 24 अगस्त 2026 : श्रावण माह शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि

24 अगस्त को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर पूर्वाषाढा नक्षत्र और प्रीति योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा क...


thumb

आज का पंचांग- 23 अगस्त 2026 : श्रावण माह शुक्ल पक्ष पुत्रदा एकादशी

23 अगस्त को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस एकादशी को सावन पुत्रदा एकादशी के नाम से जाता है। इस एकादशी तिथि पर मूल नक्षत्र और विष्कं...


thumb

श्रावण पुत्रदा एकादशी 2026: जानें तिथि, पारण का समय और व्रत कथा

श्रावण की दूसरी एकादशी का नाम मानव की सबसे गहरी इच्छाओं में से एक को सीधे व्यक्त करता है।


thumb

आज का पंचांग- 22 अगस्त 2026 : श्रावण माह शुक्ल पक्ष दशमी तिथि

22 अगस्त को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस अष्टमी तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और विष्कंभ योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रम...


thumb

आज का पंचांग- 21 अगस्त 2026 : श्रावण माह शुक्ल पक्ष नवमी तिथि

21 अगस्त को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस अष्टमी तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और वैधृति योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा ...


thumb

आज का पंचांग- 20 अगस्त 2026 : श्रावण माह शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि

20 अगस्त को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस अष्टमी तिथि पर विशाखा नक्षत्र और इंद्र योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा ...