रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से थे पीड़ित

Posted On:- 2026-02-27




नई दिल्ली (वीएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है। वह स्टेज-4 का लिवर कैंसर से जंग लड़ रहे थे। खानचंद्र को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट में थे। रिंकू अभी टी-20 विश्व कप की टीम का हिस्सा हैं और टीम के साथ चेन्नई में थे। अब वह अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

यथार्थ हॉस्पिटल ने बताया कि चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे रिंकू के पिता ने 27 फरवरी की सुबह 5 बजे यथार्थ हॉस्पिटल- ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा में आखिरी सांस ली। वह क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती थे और मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। रिंकू टूर्नामेंट के बीच में चेन्नई से दिल्ली पहुंचे थे। वो गुरुवार (26 फरवरी) को जिम्बाब्वे से खेलने के लिए टीम से जुड़ गए थे।



Related News
thumb

आईपीएल : दो मुकाबले रायपुर में खेलेगी रॉयल चैंलेज बेंगलुरु

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दस साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैचों की मेजबानी करेगा। आईपीएल 28 मार्च से शुरू होगा।


thumb

विश्व चैंपियन बनने के बाद ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्यकु...

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत...


thumb

भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत तीन बार हुई, तीनों बार भारत हारा है

भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार सामना न्यूजीलैंड से फाइनल में होने जा रहा है। ना तो ग्रुप स्टेज में और ना ही सुपर-8 में ये दोनों भिड़ी। ऐस...


thumb

भारत अगर फाइनल में गलती न दोहराए तो खिताब पक्का उसका

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम भले ही फाइनल में पहुंच गई हो पर अगर उन्हें लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठानी है तो कुछ कमियों में सुधार करना होगा। ...


thumb

टी 20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से होगी साउथ अफ्री...

टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से 4 मार्च को होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ई...