VNS की खबर का असर, बच्चे को डंडे से मारने वाला प्रधान पाठक निलंबित

Posted On:- 2026-02-26




बिलाईगढ़ (वीएनएस)। VNS में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। नगर पंचायत भटगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा नगर "द" में दूसरी कक्षा के छात्र को डंडे से मारने के आरोपी प्रधान पाठक संजीव कुमार जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि स्कूल में एक मासूम छात्र के सिर पर डंडे से वार कर घायल करने का मामला सामने आया था। घटना में बच्चे का सिर फट गया था और उसकी यूनिफॉर्म खून से भीग गई थी। परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध दर्ज कराया था और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। VNS द्वारा मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक जांच के आधार पर प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। जांच पूरी होने तक संबंधित शिक्षक को मुख्यालय बिलाईगढ़ विकास खंड शिक्षा अधिकारी नियत किया गया है।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है, लेकिन निष्पक्ष जांच और दोष सिद्ध होने पर कड़ी सजा की मांग भी की है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




Related News
thumb

शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वि...


thumb

मिशन कर्मयोगी को गति देने राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 को

मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत राज्य में क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को गति देने तथा विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने गठित “छत्तीसगढ़ राज्य क्ष...


thumb

पीएम किसान सम्मान निधि: 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 क...

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी की। इस दौरान देशभर के 9 करोड़ ...


thumb

22 हजार करोड़ से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर : स्कूल शिक्षा मंत्री

छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 22 हजार 466 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।


thumb

विधि-विधायी कार्य विभाग के लिए 1221 करोड़ का बजट प्रावधान

विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने राज्य की न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विध...


thumb

ग्रामोद्योग विभाग की 228 करोड़ की अनुदान मांग सदन में पारित

ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव से संबंधित ग्रामोद्योग विभाग के लिए वर्ष 2026-27 हेतु 228 करोड़ 84 लाख 90 हजार रूपए की अनुदान मांगों को 13 मार्च क...