जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर ओलंपिक 2025 का आज भव्य समापन समारोह जिलेभर के खिलाड़ियों के अद्भुत प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच बना, बल्कि बस्तर अंचल की खेल प्रतिभाओं, अनुशासन और आत्मविश्वास का उत्सव भी साबित हुआ। मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में ‘यूथ आइकॉन’ और विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें एथलेटिक्स से लेकर पारंपरिक खेलों तक की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी ऊर्जा और गति से सभी का ध्यान खींचा। जूनियर बालिका वर्ग में कोंडागांव की कृतिका मरकाम ने एथलेटिक्स 100 मीटर, 200 मीटर और 4100 मीटर रिले में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया। वहीं जूनियर बालक वर्ग में बस्तर के डमरू कश्यप ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में जीत दर्ज कर ‘यूथ आइकॉन’ के रूप में अपनी पहचान बनाई। सीनियर वर्ग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। कोंडागांव की कु. सुशीला नेताम ने तीरंदाजी 30 मीटर और 50 मीटर स्पर्धाओं में दोहरी सफलता प्राप्त कर सीनियर महिला वर्ग में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। कांकेर के डिगेश्वर नुरेटी ने लंबी कूद में प्रथम और 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर सीनियर पुरुष आइकॉन का खिताब अपने नाम किया।
इस वर्ष बस्तर ओलंपिक की एक विशेष पहचान उन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा, जो माओवाद का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे हैं। आत्म समर्पित माओवादी (पुरुष) वर्ग में नारायणपुर के सुखलाल जूरी ने वॉलीबॉल में उत्कृष्ट खेल दिखाया, जबकि ग्राम पूर्वर्ती, जिला सुकमा की पोड़ियामी हिड़मे की टीम ने रस्साकस्सी में विजय हासिल की। पुनर्वासित दिव्यांग माओवादी वर्ग में बीजापुर की सरस्वती ओयाम और सुकमा के मड़कम मुन्ना ने भी अपने जज्बे और क्षमता से सभी को प्रेरित किया।
सामूहिक स्पर्धाओं में बस्तर जिले का दबदबा साफ नजर आया। 4Û100 मीटर रिले रेस के सीनियर वर्ग में महिला और पुरुष दोनों टीमों ने प्रथम पुरस्कार जीतकर उत्कृष्ट तालमेल और तैयारी का परिचय दिया। महिला टीम में मदयी नाग, प्रमिला मंडावी, देवंती मरकाम और पीसो पोयाम शामिल रहीं, जबकि पुरुष टीम में जॉन जैकब, जावेद शाह, हरीश ठाकुर और आदर्श झा ने जीत का परचम लहराया।
ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर बस्तर जिले ने कब्जा जमाया। वॉलीबॉल में रेहान बघेल, फुटबॉल में सूर्यकांत झाड़ी, हॉकी में कु. सरिता सोरी और मनीष मौर्य, खो-खो में कुमारी मोती कश्यप, कबड्डी में कु. राखी कश्यप, वेटलिफ्टिंग में कुमारी महिमा हक्कू, कराटे में कु. अनुष्का उसेंडी, बैडमिंटन में कुमारी स्वाति प्रिया और एथलेटिक्स में प्रमिला मंडावी के शानदार प्रदर्शन ने बस्तर की बहुमुखी खेल प्रतिभा को उजागर किया। बस्तर ओलंपिक 2025 का यह सफल आयोजन इस बात का सशक्त प्रमाण है कि बस्तर अंचल प्रतिभाओं से परिपूर्ण है और सही अवसर मिलने पर यहां के खिलाड़ी राज्य और देश के खेल मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।
नगर पालिक निगम केारबा के स्लम बाहुल्य वार्ड क्र. 18 स्थित जोगियाडेरा व पीपरापारा बस्ती में 90 लाख रूपये की लागत से डामरीकरण का कार्य आज प्रारंभ किय...
विश्व बाल सुरक्षा दिवस 1 जून के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों से बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों की रक्ष...
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2026 की फसलों (धान, दलहन, तिलहन आदि) के लिए सेवा सहकारी समितियों और कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को समय पर गुणव...
बलरामपुर जिले में स्कूली बच्चों के आधार कार्ड के मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। जिला प्रशासन एवं विभिन्न...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
प्रदेश में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से संचालित मोर गांव-मोर पानी महाअभियान के तहत गांव-गांव में व्यापक जागरूकता और प्रशिक्...