सुव्यवस्थित धान खरीदी और किसान-हितैषी व्यवस्था से किसानों में बढ़ा भरोसा

Posted On:- 2025-12-02




बिलासपुर (वीएनएस)। जिले में धान खरीदी की व्यवस्था अपने बेहतर प्रबंधन और पारदर्शी प्रक्रियाओं के कारण किसानों के बीच भरोसे का नया माहौल बना रही है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता और तौल की तेज प्रक्रिया ने किसानों को अधिक सुविधा और राहत प्रदान की है। किसानों का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और सुचारू रूप से चल रही है। ग्राम नवापारा के किसान  जागेंद्र पटेल 52 क्विंटल 40 किलो धान लेकर केंद्र पहुँचे। उन्होंने बताया कि घर बैठे मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन प्राप्त होना किसानों के लिए बड़ी सुविधा है।  पटेल ने बताया कि कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड ने उनकी खेती को स्थिरता और मजबूती प्रदान की है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है और खेती में आधुनिक तकनीक अपनाने का आत्मविश्वास बढ़ा है। श्री पटेल ने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँच रहा है और टोकन से लेकर तौल तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों की जरूरतों को समझते हुए बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर रही है।



Related News
thumb

मोर गांव, मोर पानी: नवा तरिया आय के जरिया से बढ़ेगी जल संपदा और आजीविका

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में “मोर गांव, मोर पानी अभियान...


thumb

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 'विकसित भारत-जी राम जी' डिजिटल अभियान के...

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा देशभर के युवाओं को ग्रामीण विकास और आजीविका से जोड़ने हेतु माय भारत पोर्टल के साथ मिलकर एक राष्ट्रव्यापी डिज...


thumb

ग्रामीण स्वच्छता अभियान की प्रगति परखने कलेक्टर महोबे ने ली समीक्षा...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।


thumb

गर्मी के मौसम के दौरान पेयजल की हो नियमित आपूर्ति : कलेक्टर

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में लंबित प्रकरणों क...


thumb

धनिया की खेती से प्रति एकड़ 50 हजार रुपए कमा रहे निरंजन

जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम कसहीबाहरा के प्रगतिशील किसान निरंजन पटेल ने अपनी मेहनत और नवाचार से खेती में अच्छी सफलता प्राप्त की है। निरंज...


thumb

विदाई और नई जिम्मेदारी: प्राचार्य आर.के. मिश्रा को मिली सत्रांत पुन...

शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के प्राचार्य राम लोलारक मिश्रा 31 मार्च 2026 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा से सेवानिवृत्त हुए।