पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया, फोर्थ शेड्यूल में डाला नाम...

Posted On:- 2025-10-26




नई दिल्ली (वीएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। पाकिस्तान सरकार ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित कर दिया है। यह कदम उनके हालिया बयान के बाद उठाया गया है, जिसमें सलमान ने बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश बताया था। शाहबाज शरीफ सरकार के इस फैसले के बाद भारत समेत पूरी दुनिया में हैरानी है।

क्या कहा था सलमान खान ने?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में सलमान खान सऊदी अरब में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम के दौरान एक बातचीत में उन्होंने कहा कि “बलूचिस्तान के लोगों को स्वतंत्र रूप से अपनी पहचान के साथ आगे बढ़ना चाहिए।” इस बयान को पाकिस्तान ने अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता पर हमला बताया और सलमान खान को देश विरोधी घोषित कर दिया।

पाकिस्तान ने क्या कार्रवाई की?
पाकिस्तान की गृह मंत्रालय ने आतंकवाद रोधी अधिनियम 1997 के तहत अधिसूचना जारी करते हुए सलमान खान का नाम “फोर्थ शेड्यूल” में डाल दिया है। इस लिस्ट में वे लोग शामिल किए जाते हैं जिन पर आतंकी या चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने का शक होता है। सूत्रों के मुताबिक, इस अधिसूचना के तहत सलमान खान पर पाकिस्तान में यात्रा, संपत्ति और बैंक लेनदेन जैसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

भारत में कोई असर नहीं
हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार यह पूरी तरह पाकिस्तान का घरेलू कानूनी प्रावधान है और इसकी वैधता भारत या किसी अन्य देश में नहीं है। पाकिस्तान के पास भारतीय नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करने का कोई अंतरराष्ट्रीय अधिकार नहीं है। भारत के विदेश मंत्रालय ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।



Related News
thumb

हमने किसी देश पर कब्ज़ा नहीं किया, न ही धर्म बदला: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कनाडाई शहर टोरंटो में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय मंच से भारत की सभ्यतागत सोच और उसके वैश्विक दृष्ट...


thumb

बिश्केक में प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने किया स्वागत

उज्बेकिस्तान की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्...


thumb

अमरीका में कमाते हैं तो वहां के प्रति वफादार रहें, मोहन भागवत ने भा...

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों से अपनी कर्मभूमि और जन्मभूमि दोनों के प्रति जिम्मेदारियां निभाने की अपील की है। उन्होंने...


thumb

ताशकंद में पीएम मोदी का दिखा अलग अंदाज, लोगों के साथ किया योग और फि...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान ताशकंद में आयोजित एक विशेष योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय साधकों के स...


thumb

ट्रंप ने किया एलीट यूएस स्पेस एकेडमी का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को चांद और उससे आगे के मिशनों के लिए स्पेस प्रोफेशनल्स की पूरी पीढ़ी तैयार करनी होगी।


thumb

कैरोलीन लेविट ने व्हाइट हाउस प्रेस सचिव पद छोड़ा

कैरोलीन लेविट ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त कर दिया है। उन्होंने 19 महीने से अधिक समय तक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...