झांसा देकर युवती से बनाए संबंध,शादीशुदा मुस्लिम युवक गिरफ्तार

Posted On:- 2025-10-12




अंबिकापुर (वीएनएस)। अंबिकापुर में लव जिहाद का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी अमजद खान ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लिव-इन रिलेशन में रखा। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने अपने वैवाहिक जीवन को गोपनीय रखा और युवती को लगातार धोखे में रखा।

महिला थाना में दर्ज हुई FIR
पीड़िता ने जब सच्चाई जानी तो उसने महिला थाना अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमजद खान के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।

आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, वहीं मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्रवाई
सरगुजा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 'राजेश अग्रवाल' ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश दिए, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई तेजी से की जाएगी ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिल सके।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।